विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छत्तीसगढ़: 'युवाओं के आचरण में दिखे सम्मान', राष्ट्रपति मुर्मु ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र

Published: Thu, 22 Oct 2026 11:46 PM (IST)

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छत्तीसगढ़ दौरे पर युवाओं को सफलता के मंत्र दिए, जिसमें महिला सम्मान, विनम्रता और नैतिकता को अपनाने पर जोर दिया।

राष्ट्रपति ने युवाओं को महिला सम्मान और नैतिकता अपनाने की सलाह दी

राष्ट्रपति ने युवाओं को महिला सम्मान और नैतिकता अपनाने की सलाह दी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, रायपुर। छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय प्रवास पर गुरुवार को पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने युवाओं को सफलता के मंत्र दिए। रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम में नुआखाई महोत्सव के तहत आयोजित ‘सेवा सम्मान पर्व’ और ‘युवा प्रबोधन’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने युवाओं को महिला सम्मान को अपने आचरण में उतारने तथा विनम्रता और नैतिकता को जीवन मूल्य बनाने की सलाह दी।

राष्ट्रपति ने कहा कि युवाओं को सपने ऊंचे रखने चाहिए और विचारों को व्यापक बनाना चाहिए। परिस्थितियां और चुनौतियां चाहे जैसी भी हों, प्रत्येक युवा के भीतर कुछ नया करने, बेहतर बनाने और अपनी पहचान स्थापित करने की तीव्र ललक होनी चाहिए। जब युवा अपने व्यक्तिगत प्रयासों को सामूहिक और राष्ट्रीय लक्ष्यों से जोड़ेंगे, तभी देश की प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा।

राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों के प्रयासों तथा युवाओं की दृढ़ इच्छाशक्ति से यहां के युवा माओवाद के भटकाव से निकलकर मुख्यधारा में शामिल हुए हैं। जहां कभी आतंक का अंधेरा था, वहां अब विकास का उजियारा फैल रहा है।

माता हासी देवी पर ₹200 रुपये का स्मारक सिक्का जारीइससे पहले राष्ट्रपति ने लोकभवन में 200 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया। सिक्के के एक ओर अशोक स्तंभ और दूसरी ओर शदाणी दरबार की पीठाधीश माता हासी देवी की छवि अंकित है। 35 ग्राम वजनी यह सिक्का चार धातुओं से बना है।