नक्सलवाद का समाधान कोई राजनेता अकेले नहीं कर सकता
आध्यात्म गुरू श्रीश्री रविशंकर के अनुसार नक्सल समस्या का समाधान राजनेता या कोई अन्य अकेले नहीं कर सकता।
रायपुर। नईदुनिया प्रतिनिधि। आध्यात्म गुरू श्रीश्री रविशंकर के अनुसार नक्सल समस्या का समाधान राजनेता या कोई अन्य अकेले नहीं कर सकता। बुलेट से इस समस्या को था़ेडे समय के लिए रोक सकते हैं। इसका स्थायी समाधान बातचीत के जरिए ही हो सकता है। यह काम सरकार या अफसर नहीं कर सकते। यह काम कोई गैर सरकारी संस्था [ एनजीओ ], धर्म गुरू, माध्यम [ मीडिया ] और न्यायालय ही कर सकते हैं।
राजकीय अतिथि गृृह पहुना में सोमवार को मीडिया प्रमुखों से चर्चा में श्रीश्री ने कहा कि मैं उनका [ नक्सलियों] दर्द समझता हूं। 60-70 साल से वे विकास से दूर हैं, उनके मन में अविश्वास है, उसे दूर करना होगा। वे सामाजिक न्याय के लिए चल रहे हैं। मैंने उनसे अनुरोध किया है कि वे बुलेट छा़ेडकर बैलेट पर आएं। उन्होंने कहा कि हमारे आह्वान के बाद बस्तर में नक्सलियों की संख्या कम हुई है। श्रीश्री ने बताया कि जब वे पिछली बार रायपुर आए थे, तब जेल में जाकर वहां बंद नक्सलियों से बात की थी। इससे उनको समझने का मौका मिला।
बीजापुर में खेल अकादमी खोलने की तैयारी
श्रीश्री ने बताया कि उन्होंने बीजापुर में ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया था,जिसमें 60 हजार लोगों ने ट्रेनिंग ली। उन्होंने बताया कि बस्तर में उनकी संस्था का कार्यक्रम लगातार चल रहा है। इसके साथ ही बीजापुर में एक खेल अकादमी खोलने का भी प्रस्ताव है।
केवल 7 फीसदी ही खुश
श्रीश्री ने बताया कि उनकी संस्था ने भिलाई में एक सर्वे किया है। इसमें लोगों ने पूछा गया कि वे कितना और किस चीज से खुश या दु:खी है। सर्वे में पता चला कि केवल 7 फीसदी लोग ही खुश हैं। श्रीश्री ने कहा कि यह स्थिति चिंताजनक है। इसे बदलना प़डेगा। इसके लिए उनकी संस्था हैप्पीनेस प्रोग्राम चलाएगी।