विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ओडिशा बॉर्डर पर नक्सलियों से जवानों की मुठभेड़, नदी पार कर छत्तीसगढ़ घुसने की कर रहे थे कोशिश; एक जवान घायल

Published: Thu, 21 Nov 2024 09:33 AM (IST)Updated: Thu, 21 Nov 2024 09:45 AM (IST)

Naxalites on Chhattisgarh Odisha border छत्तीसगढ़ आ रहे नक्सलियों से गुरुवार तड़के जवानों की मुठभेड़ हुई है। यह मुठभेड़ जिले ...और पढ़ें

Naxalites on Chhattisgarh Odisha border नक्सलियों और जवानों की मुठभेड़।
Naxalites on Chhattisgarh Odisha border नक्सलियों और जवानों की मुठभेड़।

जेएनएन, सुकमा। ओडिशा से नदी पार कर छत्तीसगढ़ आ रहे नक्सलियों से गुरुवार तड़के जवानों की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ जिले के एर्राबोर की सीमा पर ओडिशा में हुई। इसमें ओडिशा पुलिस का एक जवान घायल हुआ है। मामला ओडिशा के मल्कानगिरी जिले के गांव जिनेलगुड़ा के पास शबरी नदी का है।

अस्पताल में भर्ती कराया गया जवान

घायल जवान को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इस मुठभेड़ में नक्सलियों को भी बड़े नुकसान की बात कही गई है। बताया जा रहा है कि नक्सली जैसे ही ओडिशा बोर्डर पार करने की कोशिश कर रहे थे, तभी पुलिस ने जानकारी मिलते ही सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। जवान रात में ही बॉर्डर के पास चले गए और दोनों में मुठभेड़ शुरू हो गई।

बता दें कि यह इलाका छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के एर्राबोर से जुड़ा हुआ है। जानकारी के अनुसार, जवानों और नकसलियों में करीब 10 से 15 मिनट तक गोलीबारी हुई। वहीं जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग गए। मुठभेड़ में ओडिशा पुलिस का एक जवान घायल हो गया। जवान को मलकानगिरि के जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है, जिसका इलाज जारी है।