Move to Jagran APP

Millets Cafe: रायगढ़ का पहला मिलेट्स कैफे, जानिए क्या है इसकी खासियत; पीएम मोदी ने मन की बात में किया जिक्र

Mann Ki Baat रायगढ़ में शुरू हुआ प्रदेश का पहला मिलेट्स कैफे जिससे सेहत और स्वाद की कॉम्बो डील प्रदेश वासियों को मिलेगी । इसके साथ ही महिला उद्यमिता को भी बढ़ावा मिलेगा। बता दें कि संयुक्त राष्ट्र संघ ने वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट क्रॉप वर्ष घोषित किया है।

By AgencyEdited By: Babli KumariPublished: Sun, 29 Jan 2023 01:37 PM (IST)Updated: Sun, 29 Jan 2023 01:37 PM (IST)
Millets Cafe: रायगढ़ का पहला मिलेट्स कैफे, जानिए क्या है इसकी खासियत; पीएम मोदी ने मन की बात में किया जिक्र
रायगढ़ में शुरू हुआ प्रदेश का पहला मिलेट्स कैफे (फाइल फोटो)

रायगढ़, एजेंसी। Mann Ki Baat प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए साल 2023 के पहले एपिसोड को संबोधित किया। पीएम मोदी ने मन की बात में शुरू हुआ प्रदेश का पहला मिलेट्स कैफे चर्चा की।

loksabha election banner

रायगढ़ वासियों के लिए यहां के जिला प्रशासन की पहल व सहयोग से प्रदेश का पहला मिलेट्स कैफे शुरू किया गया है। इस मिलेट कैफे की खासियत रागी और कोदो जैसे अनाजों से मिलने वाले लजीज पकवान हैं।

नटवर स्कूल के पास सी-मार्ट के बाजू में शुरू हुए इस कैफे में रागी से बने पास्ता, चीला, इडली, मंचूरियन, पिज्जा, नूडल, पकोड़े, समोसे, दोसा, कोदो से बनी बिरयानी के साथ ही सैंडविच, शेक्स, बर्गर का स्वाद लेने का अवसर लोगों को मिलेगा।

महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

इस कैफे की शुरुआत जिला प्रशासन की पहल व सहयोग से हुआ है। इसका संचालन विकास संघ महिला समूह द्वारा किया जाएगा। इसमें तकनीकी सहयोग महिला बाल विकास विभाग और ट्रांसफॉर्मिंग रूरल इंडिया फाउंडेशन द्वारा दिया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में पहली बार महिला स्वरोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए महिला समूहों के लिए मिलेट्स आधारित कैफे की शुरुआत की गयी है।

बता दें कि संयुक्त राष्ट्र संघ ने वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट क्रॉप वर्ष घोषित किया है। संयुक्त राष्ट्र की ओर से यह कदम भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल के बाद उठाया गया है। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह ने कहा है कि वर्ष 2023 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिलेट्स का उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी।

किसे कहते हैं मिलेट क्रॉप

मोटे अनाज वाली फसलों जैसे ज्वार, बाजरा, रागी, सावां, कंगनी, चीना, कोदो, कुटकी और कुट्टू को मिलेट क्रॉप कहा जाता है। मिलेट्स को सुपर फूड कहा जाता है, क्योंकि इनमें पोषक तत्व अपेक्षाकृत अधिक मात्रा में होते हैं। भारतीय मिलेट्स अनुसंधान संस्थान के अनुसार, रागी यानी फिंगर मिलेट में कैल्शियम की मात्रा अच्छी होती है। प्रति 100 ग्राम फिंगर मिलेट में 364 मिलिग्राम तक कैल्शियम होता है। रागी में आयरन की मात्रा भी गेहूं और चावल से ज्यादा होती है।

यह भी पढ़ें- Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ में बघेल का मुकाबला करने के लिए CM का चेहरा तलाशने में संघर्ष कर रही BJP

यह भी पढ़ें- Chhattisgarh में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 IAS, 7 IPS अधिकारियों का हुआ तबादला


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.