Move to Jagran APP

Chhattisgarh Youth Congress Election में कुत्ते-बिल्ली से वोटिंग कराने वाले नौ लाख युवा कांग्रेसियों की सदस्यता निरस्त

Chhattisgarh युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी सदस्यता की जांच कराई तो पता चला कि सदस्यता एप में नौ लाख सदस्यों को फर्जी तरीके से सदस्यता दी गई। इसके बाद युकां केंद्रीय संगठन ने सभी सदस्यता की स्क्रूटनी कराने का निर्देश दिया। जांच में नौ लाख सदस्य फर्जी मिले।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Fri, 05 Aug 2022 08:59 PM (IST)Updated: Fri, 05 Aug 2022 09:17 PM (IST)
Chhattisgarh Youth Congress Election में कुत्ते-बिल्ली से वोटिंग कराने वाले नौ लाख युवा कांग्रेसियों की सदस्यता निरस्त
छत्तीसगढ़ में कुत्ते-बिल्ली से वोटिंग कराने वाले नौ लाख युवा कांग्रेसियों की सदस्यता निरस्त। फाइल फोटोे

रायपुर, मृगेंद्र पांडेय। Chhattisgarh Youth Congress Election: छत्तीसगढ़ में युवक कांग्रेस चुनाव में फर्जी सदस्यता करने वालों का खुलासा हुआ है। कुत्ते-बिल्ली, जानवर, पेड़ और तालाब की फोटो अपडेट करके सदस्य बनाने वालों को युवक कांग्रेस के केंद्रीय संगठन ने बड़ा झटका दिया है। प्रदेश में युवक कांग्रेस चुनाव में 17 लाख सदस्य बने थे, इसमें से करीब नौ लाख सदस्यता को निरस्त कर दिया गया है। युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी सदस्यता की जांच कराई, तो पता चला कि सदस्यता एप में नौ लाख सदस्यों को फर्जी तरीके से सदस्यता दी गई थी। नईदुनिया ने कुत्ता-बिल्ली को युवा कांग्रेस सदस्य बना कराया मतदान शीर्षक से 13 जून को खबर का प्रकाशन किया था। इसके बाद युकां केंद्रीय संगठन ने सभी सदस्यता की स्क्रूटनी कराने का निर्देश दिया।

loksabha election banner

छत्तीसगढ़ युवक कांग्रेस चुनाव में 17 लाख बने थे सदस्य, स्क्रूटनी में नौ लाख सदस्यता पाई गई फर्जी

जांच में करीब नौ लाख सदस्य फर्जी पाए गए हैं। फर्जी सदस्यता के कारण प्रदेश के युवाओं की जेब से करीब साढ़े चार करोड़ पये चले गए। युकां सदस्यता के लिए 50 रुपये की फीस रखी गई थी। सदस्यता करने के साथ ही आनलाइन फीस जमा करना था। सदस्यता अभियान में आठ सेकेंड का वीडियो बनाना था। इसमें भी बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई। पेड़-पौधों का वीडियो बनाकर डब आवाज के सहारे वीडियो तैयार किया गया था। युकां के छत्तीसगढ़ में देश में सबसे ज्यादा सदस्य बने थे। सदस्यता के मामले में युकां ने महाराष्ट्र जैसे बड़ी आबादी वाले राज्य को भी पीछे छोड़ दिया था। एक जिला ऐसा भी है, जिसमें 1,22000 सदस्य बने थे जिनमें से 84 हजार रिजेक्ट हो गए।

फर्जीवाड़ा करने वालों को सख्त

संदेश युवक कांग्रेस के केंद्रीय संगठन ने स्क्रूटनी के माध्यम से उन नेताओं को सख्त संदेश देने की कोशिश की है, जो किसी भी तरीके से चुनाव जीतना चाहते थे। युकां के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने फर्जीवाड़ा उजागर होने के बाद आश्वासन दिया था कि एक-एक सदस्यता की जांच कराई जाएगी। 12 मई से 12 जून तक युवक कांग्रेस की सदस्यता अभियान के साथ ही चुनाव भी हुआ था। चुनाव एक एप के माध्यम से आनलाइन किया गया था।

अध्यक्ष के लिए 12 प्रत्याशी थे मैदान में

युवक कांग्रेस चुनाव के लिए अध्यक्ष पद के लिए 12 और प्रदेश महासचिव पद के लिए 138 उम्मीदवार मैदान में थे।

नौ लाख सदस्यता रिजेक्ट

करीब नौ लाख सदस्यता रिजेक्ट की गई है। फोटो का मिलान मतदाता सूची से न होने, वोटर आइडी संख्या में गड़बड़ी, गलत फार्म भरने व गलत वीडियो बनाने वालों की सदस्यता खत्म की गई है।

-सुबोध हरितवाल, राष्ट्रीय प्रवक्ता, युवक कांग्रेस


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.