विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हैदराबाद से पकड़ा गया सौरभ चंद्राकर का करीबी अभिषेक, दुबई से भिलाई तक फैला है नेटवर्क

Published: Fri, 25 Sep 2026 11:26 PM (IST)Updated: Fri, 25 Sep 2026 11:29 PM (IST)

महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले में सीबीआई ने अभिषेक कुमार सिंह उर्फ मोटा को हैदराबाद एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

महादेव एप मामले में अभिषेक सिंह की दुबई से भिलाई तक फैली काली कमाई की जांच

महादेव एप मामले में अभिषेक सिंह की दुबई से भिलाई तक फैली काली कमाई की जांच

HighLights

  1. सीबीआई ने महादेव एप के आरोपित अभिषेक सिंह को हैदराबाद से पकड़ा

  2. अभिषेक का दुबई में होटल और भिलाई में बेनामी संपत्ति मिली

  3. सट्टेबाजी से अर्जित धन रियल एस्टेट और हवाला में निवेश का संदेह

डिजिटल, रायपुर । महादेव आनलाइन सट्टा एप मामले में सीबीआइ की गिरफ्त में आए वांछित आरोपित 30 वर्षीय अभिषेक कुमार सिंह उर्फ मोटा का दुबई में होटल होने की जानकारी सामने आई है।

गौरतलब है कि अभिषेक को सीबीआइ ने हैदराबाद एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही भिलाई में उसकी बेनामी संपत्तियों की भी जांच की जा रही है। उससे पूछताछ के बाद जांच का दायरा बढ़ गया है।

मूलत: भिलाई निवासी अभिषेक की गिरफ्तारी के बाद उसके नेटवर्क से जुड़े भिलाई और रायपुर क्षेत्र के करीब 20 से 25 लोग मोबाइल बंद कर भूमिगत हो गए हैं। जांच के केंद्र में विशेष रूप से उन लोगों को रखा गया है, जो आरोपित के देश प्रवास के दौरान उससे लगातार संपर्क में थे।

सीबीआई इन लोगों के काल डिटेल रिकार्ड (सीडीआर), लोकेशन और अभिषेक से संपर्क की कड़ियां खंगाल रही है। दो दिन की रिमांड खत्म होने पर शुक्रवार को अभिषेक को सीबीआइ कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।सूत्रों के अनुसार, अभिषेक हाल ही में दुबई से भारत आया था।

बताया जा रहा है कि उसका एक करीबी दोस्त भिलाई निगम चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। अभिषेक उसे टिकट दिलाने के सिलसिले में बातचीत और पैरवी करने आया था। चर्चा पूरी करने के बाद दुबई लौटने के लिए वह हैदराबाद एयरपोर्ट पहुंचा, जहां सीबीआइ टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

2016 से सौरभ चंद्राकर के संपर्क में था

आरोपित सूत्रों के अनुसार, अभिषेक वर्ष 2016 में महादेव एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर के संपर्क में आया था। इसके बाद वह शुभम सोनी समेत अन्य लोगों के साथ सट्टेबाजी सिंडिकेट से जुड़ गया। वर्ष 2020 के बाद दुबई में रहकर सट्टा पैनल संचालन, फंड जुटाने और हवाला नेटवर्क में भूमिका निभाने का आरोप है।

होटल और जमीन में निवेश की भी जांच

जांच एजेंसी को संदेह है कि सट्टे से अर्जित कथित काली कमाई को ठिकाने लगाने के लिए हवाला के साथ होटल और रियल एस्टेट में निवेश किया गया। दुबई में होटल कारोबार में निवेश तथा भिलाई-रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में जमीनों की खरीद-फरोख्त से जुड़े लेनदेन की भी जांच की जा रही है।