अस्पताल के शौचालय में 5 घंटे तक छिपा रहा तेंदुआ, छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में मचा हड़कंप; महिला को किया घायल
कबीरधाम के स्नेहा अस्पताल में एक तेंदुआ घुस गया, जिसने एक महिला को घायल कर दिया। पांच घंटे तक शौचालय ...और पढ़ें

अस्पताल के शौचालय में पांच घंटे तक छिपा रहा तेंदुआ (सांकेतिक तस्वीर)
HighLights
कबीरधाम के स्नेहा अस्पताल में तेंदुआ घुस गया।
तेंदुए ने एक महिला पर हमला कर घायल कर दिया।
विशेषज्ञों ने तेंदुए को बेहोश कर सुरक्षित पकड़ा।
डिजिटल डेस्क, रायपुर। छत्तीसगढ़ में कबीरधाम जिले के स्नेहा अस्पताल में सोमवार को तेंदुआ घुस गया, इससे लोगों की जान सांसत में फंसी रही। सबसे पहले सुबह 10.51 बजे पुराने बस स्टैंड के पास स्थित इस अस्पताल की पार्किंग में तेंदुआ दिखाई दिया। इसके बाद वह अंदर घुस गया।
इस दौरान उसने एक महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद वह शौचालय में पांच घंटे तक छिपा रहा।
सूचना दिए जाने पर बिलासपुर से आई विशेषज्ञों की टीम ने घंटों की मेहनत के बाद तेंदुए को बेहोश कर पिंजरे में बंद किया। उपचार के बाद उसे भोरमदेव अभयारण्य में छोड़ दिया गया। डीएफओ निखिल अग्रवाल ने बताया कि नर तेंदुए की उम्र साढ़े पांच साल है।
बता दें कि स्नेहा अस्पताल से दो घर बाद उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का पैतृक मकान है। स्थानीय लोगों के अनुसार, अस्पताल पहुंचने से पहले तेंदुआ उनके मकान के आसपास देखा गया था। इसके बाद वह अस्पताल की ओर बढ़ा। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
