छत्तीसगढ़ में पति की मौत के बाद महिला को पास्टर ने बनाया बंधक, मतांतरण का बना रहा दबाव
कांकेर में एक पास्टर पर पति की मौत के बाद एक महिला को बंधक बनाने, मतांतरण के लिए दबाव डालने और कथित दैहिक शोषण का आरोप लगा है।

छत्तीसगढ़ में पति की मौत के बाद महिला को पास्टर ने बनाया बंधक। (यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है)
HighLights
पास्टर पर महिला को बंधक बनाने और मतांतरण का आरोप।
पति की मौत के बाद बीमारी का फायदा उठाकर शोषण।
किशोर बेटे ने पास्टर के खिलाफ पुलिस में शिकायत की।
डिजिटल डेस्क, रायपुर। कांकेर में पति की मौत के बाद बीमारी से जूझ रही महिला को इलाज और सुविधाएं दिलाने का प्रलोभन देकर मतांतरण के लिए दुष्प्रेरित करने और कथित दैहिक शोषण का मामला सामने आया है।
छत्तीसगढ़ में कांकेर जिले के 15 वर्षीय किशोर का आरोप है कि पास्टर दिलीप चक्रधारी ने उसकी मां को बंधक बना लिया है और उसके साथ बार-बार गलत काम किया जा रहा है।
किशोर ने आरोपित पास्टर के खिलाफ सिटी कोतवाली में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी जितेंद्र साहू ने बताया कि किशोर और ग्रामीणों की शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। महिला के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिली है।
शिकायत के अनुसार, किशोर के पिता राजकुमार साहू की वर्ष 2021 में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इसके बाद मां की तबीयत खराब रहने लगी। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली अंबिका साहू ने महिला का परिचय पास्टर दिलीप चक्रधारी से कराया।
पास्टर ने बीमारी ठीक करने और घर पर सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए दुष्प्रेरित किया। इसके बाद महिला को अपने घर में बंधक बना लिया। किशोर का आरोप है कि महिला को घर लौटने से रोका जाता था और धमकियां दी जाती थीं। शिकायत में 18 अक्टूबर को पुलिस चौकी में इकरारनामे पर दबाव डालकर हस्ताक्षर कराने का आरोप भी लगाया गया है।
निजी अंग पर चोट के निशान
किशोर के अनुसार, 23 अक्टूबर को कोमलदेव अस्पताल में चिकित्सकों ने उसकी मां के निजी अंगों पर चोट के निशान और फेफड़ों में संक्रमण की जानकारी दी। महिला आईसीयू में भर्ती थी। किशोर ने मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।
