विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhattisgarh में इंटरनेशनल बैडमिंटन चैलेंज-2022 का आगाज, 500 से अधिक खिलाड़ी करने जा रहे हैं शिरकत

By Arijita SenEdited By:
Published: Tue, 20 Sep 2022 04:20 PM (IST)

Chhattisgarh News छत्तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल के प्रयासस्‍वरूप राज्‍य में ट्राफी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन चैलेंज आज से शुरू हो ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री ट्राफी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन चैलेंज-2022 का आगाज आज
मुख्यमंत्री ट्राफी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन चैलेंज-2022 का आगाज आज

रायपुर,जागरण आनलाइन डेस्‍क। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) पहली बार बैडमिंटन (Badminton) के अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले का गवाह बनने जा रहा है। राज्‍य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) की पहल पर छत्तीसगढ़ में बैडमिंटन का अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला हो रहा है। मुख्यमंत्री ट्राफी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन चैलेंज-2022 (International Badminton Challenge) का आगाज आज हुआ।

वहीं, यह आयोजन 25 सितम्बर तक चलेगा। बैडमिंटन के इस चैलेंज स्पर्धा में भारत के अलावा 11 अन्य देशों के बैडमिंटन खिलाड़ी भागीदार बनेंगे। इस बैडमिंटन प्रतियोगिता में पुरुष व महिला श्रेणी में कुल 550 खिलाड़ी शिरकत करने जा रहे हैं। खेल का आयोजन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मोवा स्थित आई स्पोर्ट्स बैडमिंटन एरिना में होगा।

Chhattisgarh में मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने कई अहम घोषणाओं का किया ऐलान, किसानों की समृद्धि पर भी हुई चर्चा

प्रतियोगिता में भारत सहित 12 देशों के खिलाड़ी हो रहे शामिल 

मुख्यमंत्री ट्रॉफ्री इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन चैलेंज-2022 को लेकर आयोजक मंडल से मिली जानकारी के अनुसार यह पहली बार है, जब छत्तीसगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन स्पर्धा होने जा रही है। इसमें भारत के साथ ही श्रीलंका, थाइलैंड, कनाडा, अमेरिका, मालदीव, मॉरीशस, संयुक्त अरब अमीरात, मलेशिया, जापान, युगांडा और जाम्बिया के बैडमिंटन खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल होने पहुंचे।

बताया गया कि इसमें भारत समेत 12 देशों के 550 खिलाड़ी प्रतियोगिता में अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। 20 से 25 सितंबर तक चलने वाले इस आयोजन में पहले दो दिन यानी 20 व 21 सितंबर को क्वालीफाइंग राउंड तथा 22 सितंबर से 25 सितंबर तक मुख्य ड्रा होंगे।

इस दौरान पुरुष एकल, पुरुष युगल, महिला एकल, महिला युगल एवं मिश्रित युगल मुकाबले खेले जाएंगे। इस प्रतियोगिता में पुरस्कार राशि 15 हजार अमेरिकी डॉलर तय किया गया है।

इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर्स चेस टूर्नामेंट की भी हुई शुरुआत 

मालूम हो कि छत्‍तीसगढ़ (Chhattisgarh) प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) इन दिनों राज्‍य में खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने वातावरण बना रहे हैं। इसी तर्ज पर यहां 19 सितम्बर से राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ चीफ मिनिस्टर ट्रॉफी इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर्स चेस टूर्नामेंट (Chief Minister Trophy International Grandmasters Chess Tournament) का भी आयोजन किया जा रहा है। इसमें भारत के विभिन्न राज्यों समेत 15 देशों के 500 से अधिक शतरंज खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। यह टूर्नामेंट आगामी 28 सितम्बर तक चलेगा।

Chhattisgarh में हुआ इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर्स चेस टूर्नामेंट का आगाज, देश-विदेश के प्रतिभागी हुए शामिल