Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    छत्तीसगढ़ के महासमुंद में बड़ा हादसा, खड़े ट्रक से भिड़ी बस; एक बच्ची की मौत और 43 घायल

    छत्तीसगढ़ के सरायपाली कस्बे में बड़ा हादसा हुआ है। यहां सड़क किनारे खड़े खराब ट्रक से एक बस जा भिड़ी। हादसे में छह माह की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 43 यात्री घायल हैं। सभी यात्रियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राज्य के मुख्यमंत्री ने घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने जिला प्रशासन को बेहतरीन इलाज मुहैया कराने का निर्देश दिया है।

    By Jagran News Edited By: Ajay Kumar Updated: Fri, 24 Jan 2025 03:52 PM (IST)
    Hero Image
    छत्तीसगढ़ के महासमुंद में बड़ा हादसा। ( सांकेतिक फोटो )

    पीटीआई, महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां खड़े ट्रक से एक बस जा भिड़ी। हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई। वहीं 43 अन्य यात्री घायल हैं। इनमें से 19 की हालत गंभीर है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे पर दुख जताया और जिला प्रशासन को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने का निर्देश दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सरायपाली के पास हुआ हादसा

    पुलिस के मुताबिक हादसा शुक्रवार तड़के महासमुंद जिले के कस्बा सरायपाली कस्बे में राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर हुआ है। ट्रक सड़क किनारे खड़ा था। तभी बस सीधे उससे भिड़ गई। हादसे में छह महीने की बच्ची की मौत हुई है। 43 अन्य यात्री घायल हैं। बस छत्तीसगढ़ के दुर्ग से ओडिशा के पुरी जा रही थी।

    खराब था सड़क किनारे खड़ा ट्रक

    अधिकारियों के मुताबिक खराब होने की वजह से ट्रक सड़क किनारे खड़ा था। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। घायल यात्रियों को सरायपाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें बाद में महासमुंद जिला अस्पताल ले जाया गया।

    सीएम ने दिए बेहतर इलाज के निर्देश

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक्स पर पोस्ट लिखकर घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने जिला प्रशासन को घायलों को बेहतर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। सीएम ने लिखा कि महासमुंद के सरायपाली में यात्री बस और ट्रक की भिड़ंत में एक बच्ची की मौत और 43 लोगों के घायल होने की खबर बेहद दुखद है। घायलों का इलाज जारी है। प्रशासन को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

    यह भी पढ़ें: 'शेख हसीना की वजह से...', सैफ पर अटैक मामले में आया बांग्लादेश की पूर्व पीएम का नाम; आरोपी के पिता ने खोले राज

    यह भी पढ़ें:  'दारोगा भागो यहां से... अब मामला हम देखेंगे', थानेदार ने अनंत पर लगाए गंभीर आरोप