Move to Jagran APP

Raipur News: मध्य प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर के खिलाफ रायपुर में दर्ज हुई एफआइआर

Raipur News मप्र भाजपा मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर के खिलाफ छत्तीसगढ़ में रायपुर के सिविल लाइन थाने में एफआइआर दर्ज की गई है। उन पर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के वीडियो से छेड़छाड़ कर उकसाने षड्यंत्र करने दंगा भड़काने का प्रयास करने का आरोप है।

By AgencyEdited By: Sachin Kumar MishraPublished: Sat, 26 Nov 2022 05:21 PM (IST)Updated: Sat, 26 Nov 2022 05:21 PM (IST)
Raipur News: मध्य प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर के खिलाफ रायपुर में दर्ज हुई एफआइआर
रायपुर: मध्य प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर के खिलाफ रायपुर में दर्ज हुई एफआइआर

रायपुर, एजेंसी। Raipur News: मध्य प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर के खिलाफ छत्तीसगढ़ में रायपुर (Raipur) के सिविल लाइन थाने में एफआइआर दर्ज की गई है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ की शिकायत पर पुलिस ने पाराशर के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। उन पर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के वीडियो से छेड़छाड़ कर उकसाने, षड्यंत्र करने, दंगा भड़काने का प्रयास करने का आरोप है। आरोप है कि पाराशर ने डाक्टर्ड वीडियो रिट्वीट किया था, जिसमें पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा जोड़ा गया था। 

loksabha election banner

रायपुर के सिविल लाइंस थाने में दर्ज हुआ मामला

प्रेट्र के मुताबिक, छत्तीसगढ़ पुलिस ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान लगाए जा रहे पाकिस्तान समर्थित नारों का इंटरनेट मीडिया पर कथित रूप से छेड़छाड़ का वीडियो पोस्ट करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। सिविल लाइंस थाने के एसएचओ सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि कांग्रेस कानूनी प्रकोष्ठ के एक सदस्य ने शुक्रवार को रायपुर में एक शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के रहने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

इन्होंने लगाया ये आरोप

अपनी शिकायत में कांग्रेस के कानूनी प्रकोष्ठ के एक सदस्य अंकित कुमार मिश्रा ने आरोप लगाया कि आरोपित ने शुक्रवार को यात्रा का एक छेड़छाड़ किया हुआ वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया, जिसमें पाकिस्तान के  समर्थन में नारे लगाए गए थे। अधिकारी ने कहा कि धारा 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू की गई है। 

मप्र सरकार ने मामले को गंभीरता से लिया

गौरतलब है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने की घटना को मध्य प्रदेश सरकार ने गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसकी जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ये जोड़ने की नहीं तोड़ने की मानसिकता है। सरेआम पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगना, कांग्रेस को क्या शर्म नहीं आती है। जिन्होंने भी नारे लगाए हैं वे माफ नहीं किए जाएंगे। भाजपा पर षड्यंत्र करने का आरोप लगाए जाने पर उन्होंने कहा कि वो खुद वीडियो डाल रहे हैं और बाद में उसे हटा रहे हैं। इसमें भाजपा बीच में कहां से आ गई।

यह भी पढ़ेंः मतांतरण के प्रयास में चार गिरफ्तार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.