विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छत्तीसगढ़:रायपुर के पूर्व मेयर एजाज ढेबर को बिश्नोई गैंग से धमकी, मांगी 50 करोड़ रुपये की रंगदारी

Published: Mon, 21 Sep 2026 04:00 AM (IST)

रायपुर के पूर्व महापौर एजाज ढेबर को विदेशी नंबर से 50 करोड़ रुपये की रंगदारी और जान से मारने की ...और पढ़ें

एजाज ढेबर को बिश्नोई गैंग से 50 करोड़ की रंगदारी की धमकी

एजाज ढेबर को बिश्नोई गैंग से 50 करोड़ की रंगदारी की धमकी

HighLights

  1. पूर्व महापौर एजाज ढेबर को 50 करोड़ की रंगदारी धमकी मिली।

  2. धमकी देने वाले ने खुद को बिश्नोई-अमन साव गैंग का बताया।

  3. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

डिजिटल डेस्क, रायपुर। रायपुर के पूर्व महापौर रहे एजाज ढेबर के मोबाइल पर विदेशी नंबर से फोन कर 50 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।

फोन करने वाले ने खुद को लारेंस बिश्नोई और अमन साव गैंग से जुड़ा बताया।

तीन-चार दिन तक लगातार धमकी भरे फोन आने के बाद ढेबर ने शनिवार देर रात कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस विदेशी नंबर की तकनीकी जांच कर रही है।

धमकी देने वाले ने अमन साव गैंग का नाम भी लिया है। इसके बाद पुलिस अमन साव के पुराने रायपुर कनेक्शन को भी जांच में रख रही है।

अमन साव जब रायपुर जेल में बंद था, उस दौरान एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर भी शराब घोटाले से जुड़े मामले में जेल में था। बाद में अमन साव को झारखंड ले जाते समय पुलिस मुठभेड़ में उसकी मौत हो गई थी।