विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महादेव एप सट्टा मामले में ईडी का छठा आरोप पत्र, 94 हजार करोड़ की अवैध कमाई का खुलासा

Published: Fri, 25 Sep 2026 12:05 AM (IST)

ईडी ने महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले में रायपुर के विशेष न्यायालय में छठा आरोप पत्र प्रस्तुत किया है। आरोप ...और पढ़ें

महादेव एप से सट्टेबाजों ने कमाए 94 हजार करोड़ रुपये

महादेव एप से सट्टेबाजों ने कमाए 94 हजार करोड़ रुपये

HighLights

  1. ईडी ने महादेव एप मामले में रायपुर में छठा आरोप पत्र दाखिल किया।

  2. आरोप पत्र में 94,400 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध कमाई का दावा।

  3. मुख्य आरोपी अभिषेक कुमार दुबई से लौटते ही हैदराबाद में गिरफ्तार।

डिजिटल डेस्क, रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले में ईडी ने रायपुर के विशेष न्यायालय में गुरुवार को छठा आरोप पत्र प्रस्तुत किया। आरोप पत्र में ईडी ने कहा है कि मुख्य प्लेटफॉर्म अभी भी सक्रिय है और बड़ी संख्या में सट्टेबाजी के पैनल संचालित किए जा रहे हैं।

आरोप पत्र में 42 लोगों और कंपनियों को आरोपित बनाया गया है। आरोप पत्र में एजेंसी ने दावा किया है कि महादेव एप और उससे जुड़ी वेबसाइटों ने पिछले वर्षों में कथित तौर पर 94,400 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध कमाई की है।

ईडी के अनुसार, 2019 से अब तक महादेव एप से कमाई का अनुमान 75 से 80 हजार करोड़ रुपये है। वहीं, इसकी कथित सिस्टर वेबसाइट स्काई एक्सचेंज डाट काम ने 11 से 12 हजार करोड़ और लोटस 365 डाट काम ने करीब 2,400 करोड़ रुपये की कमाई की। एजेंसी ने साफ किया है कि ये आंकड़े शुरुआती अनुमान हैं और नए साक्ष्य मिलने पर इनमें बदलाव संभव है।

पुलिस अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोपआरोप पत्र में ईडी ने स्थानीय स्तर पर पुलिस और राजनीतिक रूप से प्रभावशाली लोगों पर कथित तौर पर मिलीभगत का भी आरोप लगाया है।

आरोप पत्र के अनुसार, भिलाई, रायपुर, भोपाल और दिल्ली जैसे शहरों से पैनल चलाने वाले लोगों ने कथित तौर पर लगभग साढ़े तीन करोड़ से 60 करोड़ रुपये के बीच कमाए और इस राशि का उपयोग शादियों, प्रापर्टी, सोना, कार और महंगी साड़ियां खरीदने में किया गया।

दुबई से लौटते ही अभिषेक कुमार गिरफ्तार

महादेव सट्टा एप के मुख्य आरोपितों में शामिल अभिषेक कुमार को सीबीआई ने हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित अभिषेक गुरुवार को दुबई से लौटा था। एयरपोर्ट से बाहर निकलने से पहले ही उसे टीम ने दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद की गई तलाशी में सीबीआई को कई आपत्तिजनक सामग्री मिली है।

सीबीआई के अनुसार, एप के मुख्य आरोपित सौरभ चंद्राकर और शुभम सोनी के साथ मिलकर काम करता था। उस पर सट्टेबाजी से अर्जित धन से दुबई में अचल संपत्ति खरीदने का भी आरोप है। गिरफ्तारी के बाद अभिषेक को ट्रांजिट रिमांड पर रायपुर लाया गया। कोर्ट ने आरोपित को दो दिनों के लिए सीबीआई की रिमांड पर सौंपा है।