गोवध करने वालों को लटका देंगे : सीएम
राज्य में गोवध करने वालों को लटका देंगे। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने बयान दिया।
By Bhupendra SinghEdited By: Published: Sun, 02 Apr 2017 12:05 AM (IST)Updated: Sun, 02 Apr 2017 12:19 AM (IST)
रायपुर, जगदलपुर। राज्य में गोवध करने वालों को लटका देंगे। शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने यहां यह बयान दिया। स्थानीय बस्तर हाईस्कूल में आयोजित राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में संबोधन देने के बाद जब मुख्यमंत्री जाने लगे तो उन्हें कुछ मीडियाकर्मियों ने रोक लिया। मीडियाकर्मियों ने डॉ. सिंह से पूछा कि उत्तरप्रदेश, छत्तीसग़ढ के पीडीएस मॉडल को स्वीकार कर रहा है तो क्या छत्तीसग़ढ में भी गोवध पर प्रतिबंध लगेगा। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां ऐसी स्थिति नहीं है, क्या आपने कहीं ऐसा होते देखा है।
डॉ. सिंह ने कहा कि यदि मामला सामने आया तो जो ऐसा करेगा उसे लटका दिया जाएगा। इस दौरान प्रदेश सरकार के मंत्री केदार कश्यप व जगदलपुर विधायक संतोष बाफना भी मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें