विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhattisgarh: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने झीरम घाटी के बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से भी की मुलाकात

By Jagran NewsEdited By: Anurag Gupta
Published: Thu, 25 May 2023 04:37 PM (IST)

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल झीरम घाटी के बलिदानियों को झीरम मेमोरियल में श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश एवं जनप्रतिनिधियों ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि

रायपुर, ऑनलाइन डेस्क। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल झीरम घाटी के बलिदानियों को झीरम मेमोरियल में श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने बलिदानियों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें शाल और श्रीफल भेंट किया।

दो मिनट का रखा गया मौन

बलिदानियों को श्रद्धांजलि देते हुए मुख्यमंत्री भूपेश एवं जनप्रतिनिधियों ने दो मिनट का मौन रखा। मुख्यमंत्री ने झीरम श्रद्धांजलि दिवस के अवसर पर प्रदेश को पुनः शांति का टापू बनाने की शपथ दिलाई।

उन्होंने कहा कि

झीरम घाटी की घटना को घटित हुए दस साल हो गए। हर साल हम लोग झीरम के शहीदों को नमन करते हैं। जब भी 25 मई आता है हम सबका दिल भर जाता है, जो बच गए उन्होंने घटना को अपनी आंखों से देखा। वे बताते थे कि घटना कितनी भयावह थी।

उन्होंने कहा कि इस घटना में शहीद हुए नेताओं ने परिवर्तन की बात कही थी। जिसका शुभारंभ सरगुजा से हुआ था। हमारे नेता कहते थे कि किसानों, आदिवासियों, युवाओं और महिलाओं के जीवन में परिवर्तन लाना है। परिवर्तन का संकल्प लेने वाले हमारे सभी बड़े नेता हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने झीरम में अपनी शहादत दी है।