Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल ने कुम्हारी के लोगों को दी बड़ी सौगात, बड़े तरिया का किया लोकार्पण

    By Jagran NewsEdited By: Nidhi Avinash
    Updated: Sat, 03 Jun 2023 01:54 PM (IST)

    छत्तीसगढ़ के शहर कुम्हारी में लोगों को 174 करोड़ 45 लाख रूपए के विकास कार्यों की सौगात मिली है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़े तरिया के सौन्दर्यीकरण और विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। यहां लोगों को मिलेगी कई बड़ी सुविधाएं।

    Hero Image
    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल ने कुम्हारी के लोगों को दी बड़ी सौगात, बड़े तरिया का किया लोकार्पण

    रायपुर, जागरण डेस्क। छत्तीसगढ़ के शहर कुम्हारी में लोगों को 174 करोड़ 45 लाख रूपए के विकास कार्यों की सौगात मिली है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग जिले के कुम्हारी में 26 करोड़ की लागत से बड़े तरिया के सौन्दर्यीकरण और विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस मौके पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या आम नागरिक उपस्थित थे। लगभग 18 एकड़ क्षेत्र में फैला बड़े तरिया परिसर में म्यूजिकल फाउंटेन, फूड स्टाल, ग्रीन वाकिंग टनल, टॉय ट्रेन जैसी सुविधाएं उपलब्ध है।

    इस मौके पर मुख्यमंत्री बघेल क्या बोले?

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा, 'तालाब हमारे संस्कृति के केन्द्र बिन्दु तो है साथ ही भूजल स्तर को बनाये रखने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। तालाबों के संवर्धन से भूजल स्तर में सुधार भी होता है और हमारी सरकार इस दिशा में काम कर रही है। शहरों एवं गांवों में भूजल स्तर में सुधार के लिए निरंतर कदम उठाये गये है। उन्होंने लोगों से कहा कि इस तालाब एवं पार्क को संजो कर रखें, ये हमारी सामुहिक जिम्मेदारी भी है।'

    छत्तीसगढ़ की संस्कृति को किया गया पेश

    बता दें कि बड़े तरिया में लोगों को टॉय ट्रेन, शानदार झूले, चौपाटी, ग्रीन टनल, म्युजिकल, फाउण्टेन लेजर शो, विडियो प्रोजेक्टर एवं शानदार पार्क देखने को मिलेगा। साथ ही 70 साल पुराने पीपल के पेड़ को भी दूसरी जगह से बड़े तरिया में पुनर्जीवित किया गया है। इस दौरान सीएम ने ग्रीन वाकिंग टर्नल, टॉय ट्रेन, आर्च व सस्पेंशन ब्रिज आदि का भ्रमण किया। साथ ही लेजर विथ म्यूजिकल फाऊंटेन शो का भी लुत्फ उठाया। इस म्यूजिकल फाऊंटेन में छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बखूबी से दर्शाया गया है।

    बड़े तरिया परिसर में क्या मिलेंगी सुविधाएं?

    • बड़े तरिया परिसर में लेजर विथ म्यूजिकल फाऊंटेन शो देखने को मिलेगा। यह शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जिसकी समय सीमा 13 मिनट है।
    • ग्रीन वॉकिंग टनल में लोग सुबह सैर के लिए यहां आ सकते है। यहां रंग बिरंगे फूलों के साथ-साथ वाकिंग पाथ में घास भी बिछाई गई है।
    • फूड जोन में आपको चाइनीज, बिरयानी समेत कई स्वादिष्ट डिश खाने को मिलेगी।
    • ड्रेन फाऊंटेन और टॉय ट्रेन के जरिए बच्चे इसका मनोरंजन ले सकते है। इसमें केवल एक बार में 48 बच्चे ही सवार कर पाएंगे। यह ट्रेन ग्राऊंड लेवल से लगभग 10 फीट नीचे और 500 मीटर में फैला हुआ है।
    • बड़े तरिया के खुलने व बंद होने का समय संध्या 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक निर्धारित किया गया है। इसकी एंट्री फीस, लेजर विथ म्यूजिकल फाऊंटेन और टॉय ट्रेन की फीस 10 रूपए निर्धारित की गई है।