विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छत्तीसगढ़: चक्रधरपुर में नांदेड़-सांतरागाछी से तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस तक 6 ट्रेनें रद, दो का बदलेगा रूट

Published: Thu, 22 Oct 2026 09:46 AM (GMT+05:30)

झारखंड के चक्रधरपुर मंडल में ट्रैक नवीनीकरण के लिए 24 नवंबर से 15 जनवरी तक मेगा ब्लॉक रहेगा। इसके चलते छह ट्रेनें रद रहेंगी।

चक्रधरपुर में नवंबर से मेगा ब्लॉक 6 ट्रेनें रद (प्रतीकात्मक फोटो)

चक्रधरपुर में नवंबर से मेगा ब्लॉक 6 ट्रेनें रद (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. चक्रधरपुर में ट्रैक नवीनीकरण के लिए मेगा ब्लॉक।

  2. 24 नवंबर से 15 जनवरी तक ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।

  3. छह ट्रेनें रद, दो का मार्ग बदला गया।

डिजिटल डेस्क, रायपुर। झारखंड के चक्रधरपुर मंडल के सीनी-राजखरसावां सेक्शन में ट्रैक नवीनीकरण के लिए 24 नवंबर से 15 जनवरी तक हर मंगलवार और शुक्रवार मेगा ब्लॉक रहेगा।

इसके चलते छह ट्रेनें निर्धारित तिथियों पर रद रहेंगी, जबकि कलिंग उत्कल और साउथ बिहार एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेंगी।

इन तिथियों पर ये ट्रेनें रहेंगी रद

  • टाटानगर-इतवारी : नवंबर (24, 27), दिसंबर में नौ दिन और जनवरी (1, 5, 8, 12, 15)।
  • नांदेड़-सांतरागाछी : 23 व 30 नवंबर, दिसंबर के सभी रविवार और जनवरी (4, 11)।
  • सांतरागाछी-नांदेड़ : 25 नवंबर, दिसंबर (2, 9, 16, 23, 30) और जनवरी (6, 13)।
  • सांतरागाछी-पुणे हमसफर : 21 व 28 नवंबर, दिसंबर के प्रत्येक शनिवार और जनवरी (2, 9)।
  • पुणे-सांतरागाछी हमसफर: 23 व 30 नवंबर, दिसंबर के सभी रविवार और जनवरी (4, 11)।
  • हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस (17006): 13 दिसंबर 2026 को रद।
  • तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस (17433): 7 और 14 दिसंबर 2026 को।
  • रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस (17434): 10 और 17 दिसंबर 2026 को।
  • वास्को डी गामा-जसीडीह एक्सप्रेस (17321): 11 दिसंबर 2026 को।
  • जसीडीह-वास्को डी गामा एक्सप्रेस (17322): 14 दिसंबर 2026 को।

यह भी पढ़ें- कांकेर में उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में पड़ी दरारें, गुणवत्ता पर उठे सवाल; जांच में जुटी NHAI