छत्तीसगढ़: बलौदाबाजार में स्कूल गेट गिरने से मासूम की मौत, मरम्मत में लापरवाही का आरोप
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय का मुख्य द्वार गिरने से सात वर्षीय शिवम यादव की मौत ...और पढ़ें

स्कूल का मुख्य द्वार गिरने से बच्चे की मौत
HighLights
बलौदाबाजार में स्कूल का मुख्य द्वार गिरने से बच्चे की मौत।
सात वर्षीय शिवम यादव तीज पर्व पर नानी के घर आया था।
ग्रामीणों ने तीन माह से खराब गेट की मरम्मत न होने का आरोप लगाया।
डिजिटल डेस्क, रायपुर। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम हथबंद स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय का मुख्य द्वार गिरने से सात वर्षीय बच्चे शिवम यादव की मौत हो गई। शिवम रतनपुर का निवासी था। वह तीज पर्व पर अपनी बड़ी मां के घर हथबंद आया था।
घर से लगभग 400 मीटर दूर विद्यालय है, जहां शिवम अपने दोस्तों के साथ खेलने गया था। वह खेलते-खेलते स्कूल के गेट पर खड़ा हो गया। यहां लोहे का मुख्य द्वार गिरने से वह इसकी चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना पर एसडीएम अतुल शेटे मौके पर पहुंचे और जांच के बाद एफआइआर दर्ज करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय का मुख्य द्वार तीन माह से खराब था, लेकिन समय पर मरम्मत नहीं कराई गई।
