Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Ind vs Afg- Watch live
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • chhattisgarh
  • raipur
LIVE BLOG

Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025 Live: सभी 10 नगर निगम पर जीत की ओर बीजेपी, 6 पर लहराया भगवा

छत्तीसगढ़ में 10 नगर निगमों में महापौर और पार्षद के चुनाव में भाजपा बड़ी जीत की ओर बढ़ चुकी है। भाजपा की कोशिश है कि, इस चुनाव में भी जीत दर्ज कर ट्रिपल इंजन की सरकार बन जाए।

By Prince Gourh Sat, 15 Feb 2025 04:40 PM (GMT+05:30)
News Article Hero Image

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतगणना जारी है। ज्यादातर निगमों में भाजपा उम्मीदवारों की जीत हो रही है। 15 साल बाद रायपुर नगर निगम में भाजपा उम्मीदवार ने महापौर पद के लिए जीत दर्ज की है। भाजपा की मीनल चौबे बंपर वोटों से जीती हैं। जगदलपुर में महापौर पद पर भाजपा के संजय पांडे ने जीत दर्ज कर ली है। कोरबा में भाजपा की संजू देवी राजपूत जीती हैं। 6 निगमों में भी भाजपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। वहीं 34 नगर पालिका में भाजपा और 8 पर कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। 7 नगर निगम में निर्दलीय प्रत्याशी आगे हैं।

15 Feb 20254:40:52 PM
Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025: दुर्ग में भाजपा को जबरदस्त जीत

दुर्ग नगर निगम चुनाव में भाजपा को प्रचंड जीत मिली है। यहां कांग्रेस महज 12 वार्डों में सिमट कर रह गई है। महापौर सहित 40 पार्षद पद भाजपा के खाते में आ गए हैं। 8 जगहों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं।

15 Feb 20253:53:33 PM
Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025: मीनल चौबे नेता प्रतिपक्ष से बनीं महापौर

 53 वर्षीय भाजपा प्रत्याशी मीनल चौबे नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। तीन बार की पार्षद रहीं हैं और इन्हें राजनीति का बेहतर अनुभव है।

15 Feb 20253:09:03 PM
Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025: कांग्रेस की स्थिति चिंताजनक

छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में 10 नगर निगम में कांग्रेस का एक भी उम्मीदवार महापौर पद के लिए नहीं जीत पाया है। 6 निगमों में भाजपा उम्मीदवार जीत चुके हैं और चार पर यही आगे चल रहे हैं। इधर 49 नगर पालिका में से केवल 8 पर ही कांग्रेस उम्मीदवार जीत की ओर हैं। 114 नगर पंचायतों में से 20 पर ही कांग्रेस आगे है।

15 Feb 20252:24:26 PM
Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025: दुर्ग नगर निगम में भाजपा को मिली प्रचंड जीत

दुर्ग निगम चुनाव में भाजपा को बड़ी जीत मिली है। महापौर सहित 40 पार्षद पदों पर भाजपा को जीत मिली है। कांग्रेस 12 वार्डो में सिमटकर रह गई है। 8 में निर्दलीय जीते हैं।

15 Feb 20251:27:03 PM
Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025: दंतेवाड़ा के पांचों निकायों पर भाजपा का परचम

दंतेवाड़ा जिले में पांचों निकायों पर भाजपा का कब्जा हुआ है। दंतेवाड़ा नगरपालिका में भाजपा की पायल गुप्ता, बचेली नगरपालिका में भाजपा के राजू जायसवाल, किरंदुल नगरपालिका में भाजपा की रूबी शैलेन्द्र सिंह, बारसूर नगर पंचायत में भाजपा की सुभद्रा नेगी और गीदम नगर पंचायत में भाजपा के ही रजनीश सुराना की जीत हुई।

15 Feb 20251:06:30 PM
Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025: रायपुर नगर निगम में भाजपा की 15 सालों के बाद हुई जीत

15 साल बाद रायपुर नगर निगम में भाजपा उम्मीदवार ने महापौर पद के लिए जीत दर्ज की है। भाजपा की मीनल चौबे बंपर वोटों से विजयी हुई हैं।

15 Feb 202512:52:14 PM
Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025: बालोद जिले में भाजपा को मिली यहां पर जीत

बालोद जिले के 2 नगर पालिका सहित 6 नगर पंचायत में भाजपा का कब्जा। एक में निर्दलीय, कांग्रेस एक भी निकाय में नहीं बना पाई अपना अध्यक्ष। कांग्रेस के तीनों विधानसभा के विधायक हुए धराशाही। एक भी निकाय में नहीं बना पाए अध्यक्ष।

15 Feb 202512:28:04 PM
Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025: जगदलपुर में भाजपा प्रत्याशी संजय पांडे जीते

जगदलपुर में डाक मतपत्रों की गिनती में 56 वोटों से भाजपा के महापौर पद प्रत्याशी संजय पांडे आगे रहे। इसके बाद हर राउंड में वे बढ़त बनाते हुए जीत गए। भाजपा मुख्यालय पर जश्न शुरू है और भाजपा को बड़ी जीत की उम्मीद है।

#WATCH | Raipur, Chhattisgarh: Celebrations begin at the BJP office as the party leads in the Municipal election results pic.twitter.com/yyPstMX7vK

— ANI (@ANI) February 15, 2025

15 Feb 202511:54:43 AM
Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025: भाजपा ने बना ली बड़ी बढ़त, पीछे रह गई कांग्रेस

Chhattisgarh Nikay Chunav Results LIVE प्रारंभिक रुझानों में 10 नगर निगम में महापौर पद पर भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। वहीं 34 नगर पालिका में भाजपा और 8 पर कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। 7 नगर निगम में निर्दलीय प्रत्याशी आगे हैं।

15 Feb 202511:27:10 AM
Chhattisgarh Nikay Chunav Result: राजनांदगांव में मतगणना स्थल पर उमड़ी भीड़

Chhattisgarh Nikay Chunav Results LIVE: राजनांदगांव में शहरी सरकार और नगर निगम के 51 वार्ड में हुए पार्षद चुनाव की मतगणना जारी है। परिणाम जानने के लिए भाजपा और कांग्रेस के समर्थकों के साथ शहर की जनता मतगणना स्थल पहुंची है। बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लगी है।

15 Feb 202511:02:20 AM
Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025: नारायणपुर में अध्यक्ष पद पर भाजपा ने जीत दर्ज की

Chhattisgarh Nikay Chunav Results LIVE: कांग्रेस के जय और विजय को छोड़कर बाक़ी सभी पार्षद प्रत्याशी हुए धराशायी। नारायणपुर में अध्यक्ष पद पर भी भाजपा का कब्जा हो गया। 13 वार्डो में भाजपा जीती और दो वार्डो में कांग्रेस।

15 Feb 202510:36:56 AM
Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025: बीजापुर में भाजपा, दुर्ग के रिसाली में कांग्रेस की हुई जीत

Chhattisgarh Nikay Chunav Results LIVE: बीजापुर नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव में भाजपा की गीता सोम पुजारी की 1376 जीत। कांग्रेस के सुनीता हेमला को हराया। दुर्ग के रिसाली उप चुनाव में भाजपा के हर वंश केसरिया को 593 और कांग्रेस के राहुल राय को 814 वोट मिले, कांग्रेस प्रत्याशी जीते।

15 Feb 202510:17:25 AM
Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025: नगरी में अध्यक्ष पद पर भाजपा उम्मीदवार की जीत

Chhattisgarh Nikay Chunav Results LIVE: धमतरी की नगरी नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर भाजपा के बलजीत छाबड़ा की 200 मतों से जीत हुई है। 11 पार्षद पदों पर भाजपा, 3 पर कांग्रेस और एक पर निर्दलीय की जीत हुई।

15 Feb 20259:40:17 AM
Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025: कवर्धा में स्ट्रांग रूम की कराई गई वीडियोग्राफी

Chhattisgarh Nikay Chunav Results LIVE: कवर्धा के सभी वार्डों की गिनती के लिए रिटर्निंग अधिकारी और जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम खोला गया। ईवीएम मशीनों को स्ट्रांग रूम से मतगणना हॉल तक ले जाया गया। इसके बाद डाक मत पत्र की पेटी खोला गया। पूरी प्रकिया की वीडियो एवं फोटोग्राफी कराई गई।

15 Feb 20259:04:53 AM
Chhattisgarh Nikay Chunav Result Live: महापौर पद के लिए भाजपा-कांग्रेस में टक्कर

Chhattisgarh Nikay Chunav Results LIVE: नगर निकाय चुनाव में महापौर पद के लिए कांग्रेस और भाजपा के बीच टक्कर है। भाजपा ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने की कोशिश में है, तो वहीं कांग्रेस फिर से सत्ता में आने की उम्मीद लगा कर बैठी है।

15 Feb 20259:01:28 AM
Chhattisgarh Nikay Chunav Result: इन क्षेत्रों में बिना चुनाव लड़े जीत गए 32 प्रत्याशी

मतदान से पहले ही 32 प्रत्याशी पार्षद पद पर विजयी हो गए थे। इसमें 15 जिलों के नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत के पार्षद हैं। दुर्ग और सुकमा जिले में नगरपालिका उपचुनाव से पहले दो प्रत्याशी जीते हैं। बसना नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए खुशबू अग्रवाल निर्विरोध विजयी हो चुकी हैं।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us