विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छत्तीसगढ़: बेमेतरा में 22 बंदरों की हत्या का आरोप, मिले दो के कंकाल

Published: Mon, 05 Oct 2026 02:41 AM (IST)

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में फसल सुरक्षा के नाम पर 22 बंदरों को एयरगन से मारने का वीडियो वायरल हुआ। जांच में 22 बंदरों की मौत की पुष्टि नहीं हुई।

बेमेतरा में 22 बंदरों की हत्या का आरोप

बेमेतरा में 22 बंदरों की हत्या का आरोप

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, रायपुर। छत्तीसगढ़ में बेमेतरा जिले के ग्राम देवगांव में फसल की सुरक्षा के नाम पर 22 बंदरों की एयरगन से हत्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ है। हालांकि, तीन दिनों तक चली जांच के बाद अधिकारियों ने कहा कि जांच में इतनी बड़ी संख्या में बंदरों को मारे जाने की पुष्टि नहीं हुई है।

हालांकि, मौके से दो बंदरों के कंकाल मिले हैं। इन कंकालों को फारेंसिक जांच और डीएनए टेस्ट के लिए भेजा गया है।

बता दें कि एक व्लागर द्वारा दो अक्टूबर को वीडियो डालकर चौकीदार द्वारा एयरगन से बंदरों को मारने का आरोप लगाया गया था। विभागीय अधिकारियों ने व्लागर से पूछताछ भी की है। अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक रूप से ब्लागर द्वारा लगाए गए आरोप की पुष्टि नहीं हुई है।