अनुसूचित जाति के लोगों को सरकारी नौकरी देने में छत्तीसगढ़ सबसे आगे
सरकारी नौकरियों में अनुसूचित जाति के लोगों को नियुक्त करने में छत्तीसगढ़ अन्य राज्यों की तुलना में सबसे आगे है।
रायपुर। सरकारी नौकरियों में अनुसूचित जाति के लोगों को नियुक्त करने में छत्तीसगढ़ अन्य राज्यों की तुलना में सबसे आगे है। नई दिल्ली में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की रिपोर्ट में बताया गया है कि छत्तीसगढ़ देश का इकलौता राज्य है, जिसने अपने राज्य के अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को सरकारी नौकरियों में पिछले कुछ सालों में सबसे अधिक नियुक्तियां दी हैं।
- रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि अन्य राज्यों में अनुसूचित जाति के लोगों को सरकारी नौकरी देने में कमी आई है, लेकिन छत्तीसगढ़ में इसमें बढ़ोतरी हुई है।
- सरकारी नौकरियों में 12.82 % आरक्षण राज्य में दिया जा रहा है। सरकारी नौकरियों में अनुसूचित जाति के अफसरों व कर्मचारियों का % लगातार बढ़ा है।
- राज्य में यह बढ़ोत्तरी ए, बी, सी, डी की नौकरियों में क्रमश: बढ़ा है। इस मामले में बिहार और पश्चिम बंगाल अंतिम पायदान पर खड़े हैं। बिहार में दो से आठ % तक की कमी आई है।
- पश्चिम बंगाल में 23 % तक आरक्षण दिया जाता है। मगर इसमें दस % की कमी आई है। इसी तरह से रिपोर्ट में कर्नाटक, ओडिशा, हिमाचल, तेलंगाना, तमिलनाडू और उत्तप्रदेश में भी गिरावट दर्ज हुई है।