छत्तीसगढ़: मुस्लिम युवक से शादी करने पर पिता ने जीवित बेटी का किया पिंडदान, सार्वजनिक रूप से तोड़ा रिश्ता
जगदलपुर में एक पिता ने अपनी बेटी के मुस्लिम युवक से विवाह और मतांतरण के बाद उसका पिंडदान किया। पिता ...और पढ़ें
-1789926685740_m.webp)
मुस्लिम युवक से विवाह पर पिता ने किया बेटी का पिंडदान
HighLights
जगदलपुर में पिता ने जीवित बेटी का पिंडदान किया
बेटी ने मुस्लिम युवक से पंजीकृत विवाह किया था
परिवार ने बेटी से आजीवन संबंध विच्छेद की घोषणा की
डिजिटल डेस्क, जगदलपुर। घर के आंगन में मंत्रोच्चार हो रहा था। पंडितों के सामने बैठे युवती के पिता सुजान दत्ता ने सिर मुंडवाया और अपनी जीवित बेटी का पिंडदान किया।
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले के निवासी पेशे से श्रमिक पिता ने दो महीने पहले बेटी के मुस्लिम युवक से पंजीकृत विवाह और मतांतरण से आहत होकर यह धार्मिक अनुष्ठान किया।
इसके साथ ही उन्होंने सार्वजनिक घोषणा कर बेटी से आजीवन संबंध विच्छेद की बात कही। 20 सितंबर को हुए इस अनुष्ठान में सुजान दत्ता ने हिंदू धार्मिक परंपरा के अनुसार पिंडदान किया।
परिवार के अनुसार, बेटी के फैसले से वे बेहद आहत हैं। उनका कहना है कि समझाने के बावजूद बेटी ने यह विवाह किया। इसी के बाद उन्होंने जीते जी उसका परित्याग करने का निर्णय लिया।
परिवार और समाज की ओर से इस मामले को ’लव जिहाद’ से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, उपलब्ध जानकारी में इस आरोप की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
