विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छत्तीसगढ़: मनेंद्रगढ़ में बड़ा हादसा, बेकाबू बस पेड़ से टकराई; छह यात्रियों की मौत

Published: Thu, 22 Oct 2026 09:45 PM (GMT+05:30)

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ में एक यात्री बस पेड़ से टकराने से भीषण हादसा हो गया। इस दुर्घटना में छह लोगों ...और पढ़ें

मनेंद्रगढ़ में यात्री बस पेड़ से टकराई

मनेंद्रगढ़ में यात्री बस पेड़ से टकराई

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ में गुरुवार को मनेंद्रगढ़ से केल्हारी की ओर जा रही यात्री बस सेमरमथानी मोड़ पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है।

मृतकों में बस मालिक और चालक भी शामिल हैं। दुर्घटना में 30 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। इनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

मनेंद्रगढ़ में यात्री बस पेड़ से टकराई

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।जानकारी के अनुसार, बस में करीब 40 यात्री सवार थे।

सेमरमथानी मोड़ पर अचानक बस अनियंत्रित हुई और सड़क किनारे स्थित एक पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए।

ग्रामीणों की सहायता से यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही केल्हारी थाना पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची।

तीस से अधिक यात्री घायल

घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मनेंद्रगढ़ अस्पताल के अधीक्षक डा. स्वप्निल तिवारी ने बताया कि हादसे में घायल 30 लोगों का उपचार जारी है।

जालौर में सड़क हादसे में तीन की मौतराजस्थान के जालौर में रोडवेज बस और आटो रिक्शा की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, गुरुवार को तेज गति से आ रही रोडवेज बस ने आटो रिक्शा को टक्कर मार दी।

आटो में मुथला कांबा गांव निवासी चालक कैलाश, उसकी मां ललिता, बहन सुमन और छोटा भाई राजू सवार थे। हादसे में राजू घायल हो गया। रोडवेज बस भीनमाल से उदयपुर जा रही थी।