108 संजीवनी एक्सप्रेस के 1500 से ज्यादा कर्मचारियों ने घेरा कंपनी ऑफिस, क्या है पूरा मामला?
छत्तीसगढ़ में 108 संजीवनी एक्सप्रेस सेवा से जुड़े 1500 से अधिक कर्मचारियों ने बकाया वेतन और ग्रेच्युटी की मांग को लेकर जय अंबे इमरजेंसी सर्विस के कार्यालय का घेराव किया।

1500 से अधिक 108 संजीवनी एक्सप्रेस कर्मचारियों का प्रदर्शन
HighLights
1500 से अधिक 108 संजीवनी एक्सप्रेस कर्मचारियों का प्रदर्शन
बकाया वेतन, ग्रेच्युटी भुगतान की मांग को लेकर घेराव
कर्मचारी पिछले छह महीने से लंबित भुगतान के लिए धरने पर
डिजिटल डेस्क, रायपुर। छत्तीसगढ़ में डायल 108 संजीवनी एक्सप्रेस सेवा से जुड़े 1500 से ज्यादा कर्मचारियों ने बुधवार को अवंती विहार स्थित जय अंबे इमरजेंसी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय का घेराव किया।
कर्मचारी बकाया वेतन, ग्रेच्युटी और वेतन से काटी गई राशि के भुगतान की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि करीब छह महीने से भुगतान लंबित है। मांगें पूरी होने तक प्रदर्शन जारी रहेगा।

संजीवनी एक्सप्रेस कर्मचारियों का प्रदर्शन
छत्तीसगढ़ प्रदेश 108-102 कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष राजेंद्र राठौर ने बताया कि जय अंबे कंपनी ने वर्ष 2019 से मार्च 2026 तक प्रदेश में 108 सेवा का संचालन किया था।
इस दौरान ईएमटी और पायलट के रूप में काम करने वाले कर्मचारियों का वेतन और ग्रेच्युटी का पूरा भुगतान नहीं हुआ है। वर्तमान में 108 सेवा का संचालन नई कंपनी कर रही है।
24 अगस्त को भी किया था घेराव
राठौर के अनुसार कर्मचारियों ने 24 अगस्त को भी कंपनी के प्रधान कार्यालय का घेराव किया था। इसके बाद कंपनी ने एक महीने का वेतन दिया, लेकिन कर्मचारियों का आरोप है कि इसमें भी कटौती की गई।
संघ ने 30 सितंबर को कंपनी और स्वास्थ्य विभाग को फिर चेतावनी पत्र दिया था। छह अक्टूबर की रात तक कोई पहल नहीं होने पर कर्मचारियों ने सात अक्टूबर से अ
