नंदकुमार के बेटे उमेश को युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की कमान
विधायक उमेश पटेल युवक कांग्रेस के नए अध्यक्ष के रूप में चुन लिए गए हैं। वे रेणु मिश्रा, चकेश्वर गडपाले, महेंद्र गंगोत्री, सजमन बाघ और सुशील मौर्य को पटखनी देते हुए 8459 मतों से जीते हैं। उन्हें कुल 13061 मत मिले, जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी चकेश्वर गडपाले को 4602 मत मिले हैं। उमेश नक्सली हमले में दिवंगत नंदकुमार पटेल के पुत्र हैं।
रायपुर।विधायक उमेश पटेल युवक कांग्रेस के नए अध्यक्ष के रूप में चुन लिए गए हैं। वे रेणु मिश्रा, चकेश्वर गडपाले, महेंद्र गंगोत्री, सजमन बाघ और सुशील मौर्य को पटखनी देते हुए 8459 मतों से जीते हैं। उन्हें कुल 13061 मत मिले, जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी चकेश्वर गडपाले को 4602 मत मिले हैं। उमेश नक्सली हमले में दिवंगत नंदकुमार पटेल के पुत्र हैं।
सुशील कुमार मौर्य को छोड़कर युवक कांग्रेस चुनाव में अध्यक्ष पद के अन्य दावेदार चुनाव में मिले मतों के आधार पर उपाध्यक्ष घोषित किए गए हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए सजमन बाघ और सुशील कुमार मौर्य के बीच कांटे की टक्कर थी, लेकिन मतदाताओं ने मौर्य की अपेक्षा बाग को ज्यादा समर्थन दिया। युकां चुनाव में प्रदेश में महज 40 फीसदी वोटिंग हुई थी।
65 हजार वोटरों में से केवल 27916 ने मतदान में हिस्सा लिया। पहले और दूसरे चरण में कम वोटिंग के बाद तीसरे चरण में अच्छी वोटिंग के कारण मतदान के औसत में सुधार तो हुआ। इसके बावजूद आंकड़ा 40 फीसदी से ज्यादा नहीं पहुंच पाया। उल्लेखनीय है कि पहले चरण में 37.25 प्रतिशत, दूसरे चरण में 37.77 फीसदी जबकि तीसरे चरण में 44.89 फीसदी मतदान हुआ था।