छत्तीसगढ़ के बीजापुर में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, 25 तारीख को बंद रहेंगे सभी स्कूल
बीजापुर में दो दिन से हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है, जिससे बिजली गुल है और ...और पढ़ें

बीजापुर में लगातार बारिश।
HighLights
बीजापुर में दो दिन से भारी बारिश जारी, जनजीवन अस्त-व्यस्त।
कलेक्टर ने 25 तारीख को सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रखने का आदेश दिया।
सब्जियों, दलहन फसलों को नुकसान; धान की फसल सुरक्षित।
डिजिटल डेस्क, बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले दो दिन से भारी बारिश के चलते जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बिजली की आंख मिचौली लगातार जारी है।
लगातार बारिश होने से कलेक्टर ने 25 तारीख को जिले भर के शैक्षणिक संस्थाओं को बंद रखने का आदेश जारी किया है।
जानकारी अनुसार आवापल्ली- उसूर सड़क पर एक पेड़ गिरने आवागमन अवरूद्ध हो गया है। छोटे नदी नालों का जल स्तर भी बढ़ गया है।
कृषि केंद्र के वैज्ञानिक अरुण सकनी ने बताया कि तूफान के प्रभाव से लगातार बारिश हो रही है। जिले में तीन दिन तक बारिश होने संभावना है। धान के फसलों का नुकसान तो नहीं होगा लेकिन सब्जियों, दलहन जैसे फसलों को नुकसान होगा।
