बारिश और लैंडस्लाइड से बस्तर का रेल संपर्क कटा, 25 सितंबर को बंद रहेगी यात्री ट्रेन सेवा; कई गाड़ियां रद
बस्तर में बारिश और भूस्खलन के कारण 25 सितंबर को यात्री ट्रेन सेवाएं रद कर दी गई हैं। किरंदुल पैसेंजर, ...और पढ़ें

बारिश और भूस्खलन के बाद ट्रेनें रद
HighLights
बस्तर में 25 सितंबर को यात्री ट्रेन सेवाएं पूरी तरह रद।
बारिश, भूस्खलन और सुरंग में पानी भरने से रेल बाधित।
किरंदुल पैसेंजर, नाइट एक्सप्रेस रद्द; अन्य कोरापुट से लौटेंगी।
डिजिटल डेस्क, रायपुर। आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से किरंदुल- कोतावालसा रेललाइन के रस्ते बस्तर आने वाली दोनों यात्री ट्रेनें किरंदुल पैसेंजर और नाइट एक्सप्रेस 25 सितंबर को रद कर दी गई है।
दूसरी ओर कोरापुट रायगढ़ा रेल लाइन के रास्ते जगदलपुर से चलने वाली हीराखंड, समलेश्वरी और राउरकेला एक्सप्रेस जगदलपुर से 110 किलोमीटर दूर ओडीसा के कोरापुट तक आकर वही से लौट जाएंगी। शुक्रवार को बस्तर में रेल यात्री सेवा पूरी तरह से बंद रहेगी।
बारिश और गुरुवार को केआर लाइन में लैंड स्लाइड और सुरंग पथ में पानी भरने की घटनाओं को देखते हुए रेलवे ने यह निर्णय लिया है।
