विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बस्तर दशहरे में हादसा: रथ खींचते समय एक ग्रामीण की मौत, दूसरे का पैर कटा

Published: Wed, 21 Oct 2026 11:24 PM (IST)

बस्तर दशहरे की भीतर रैनी रस्म के दौरान रथ खींचते समय एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि दूसरे का पैर कट गया।

बस्तर दशहरे में हादसा।

बस्तर दशहरे में हादसा।

HighLights

  1. भीतर रैनी रस्म में रथ खींचते समय हादसा।

  2. एक ग्रामीण की मौके पर ही दुखद मौत।

  3. दूसरे ग्रामीण का पैर कटा, हालत गंभीर।

डिजिटल डेस्क, जगदलपुर। विश्वप्रसिद्ध बस्तर दशहरे की भीतर रैनी रस्म के दौरान बुधवार को रथ खींचते समय हादसा हो गया। हादसे में एक ग्रामीण की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ग्रामीण का पैर कट गया। घायल को उपचार के लिए महारानी अस्पताल ले जाया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भीतर रैनी रस्म के दौरान पारंपरिक रूप से रथ खींचा जा रहा था। इसी दौरान दो ग्रामीण हादसे की चपेट में आ गए। एक ग्रामीण ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। सिविल सर्जन डा संजय प्रसाद ने घायल का पैर कटने की पुष्टि की है।

बस्तर दशहरा अपनी विशिष्ट जनजातीय परंपराओं, आस्था और सामूहिक सहभागिता के लिए देश-दुनिया में प्रसिद्ध है। इस पारंपरिक रस्म के दौरान हुए हादसे से दशहरा में शामिल लोगों के बीच शोक का माहौल है।