Move to Jagran APP

महिला के मोबाइल पर लिंक भेज 61 हजार उड़ा ले गए बदमाश, गूगल पे का मांगा था बारकोड

बिलासपुर के सरकंडा में राजकिशोरनगर शिवम आर्किड में रहने वाली वर्षा गुप्ता के मोबाइल पर लिंक भेजकर जालसाजों ने उसके खाते से 61 हजार 360 रुपये निकाल लिए। फोन करने वालों ने आनलाइन पेमेंट करते समय गूगल पे का बारकोड मांगा था।

By Babita KashyapEdited By: Published: Sat, 06 Aug 2022 10:13 AM (IST)Updated: Sat, 06 Aug 2022 10:13 AM (IST)
महिला के मोबाइल पर लिंक भेज 61 हजार उड़ा ले गए बदमाश, गूगल पे का मांगा था बारकोड
मोबाइल पर लिंक भेजकर जालसाजों ने उसके खाते से 61 हजार 360 रुपये पार कर लिए।

बिलासपुर, जागरण आनलाइन डेस्‍क। महिला के मोबाइल पर लिंक भेजकर जालसाजों ने उसके खाते से 61 हजार 360 रुपये पार कर लिए। इसकी शिकायत उन्होंने सरकंडा थाने में की है। पुलिस अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

loksabha election banner

वर्षा गुप्ता सरकंडा के राजकिशोरनगर शिवम आर्किड में रहने वाली गृहिणी हैं। उनके पति विनीत गुप्ता इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान चलाते हैं। 27 जुलाई को पति के मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने आठ पंखे लगाने की जरूरत बताई। इस पर व्यवसायी ने पहले भुगतान पर माल भेजने की बात कही। फोन करने वालों ने आनलाइन पेमेंट (Online Payment) करते समय गूगल पे (Google Pay) का बारकोड मांगा।

जालसाजों ने दूसरा कोड मांगा

व्यवसायी ने उन्हें अपना बार कोड भेजा। इसमें पेमेंट नहीं होने की बात कहकर जालसाजों ने उससे दूसरा कोड मांगा। इस पर बिजनेसमैन ने उन्हें अपनी पत्नी के गूगल पे का कोड भेजा। इसमें भी उन्होंने पेमेंट नहीं होने की बात कहकर मोबाइल पर लिंक भेजने की बात कही। उसे खोलकर ओटीपी डालने के बाद कहा गया कि खाते में राशि जमा करा दी जाएगी।

पहली बार खाते से कटे 6 हजार 360 रुपए

जालसाजों ने महिला के मोबाइल पर लिंक भेज दिया। उसे खोलकर कोड डालने पर पहली बार महिला के खाते से 6 हजार 360 रुपये काटे गए। महिला ने यह जानकारी देने के बाद जब अपने पैसे वापस मांगे तो उन्हें एक और लिंक भेजा गया।

इस तरह तीन बार में उनके खाते से 61 हजार 360 रुपये निकल गए। फर्जीवाड़े की जानकारी होते ही महिला ने उसे भेजे गए लिंक को खोलना बंद कर दिया। इसके साथ ही सरकंडा थाने में शिकायत की गई। पुलिस महिला की शिकायत पर अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

पुलिस लगातार कर रही है अलर्ट

धोखाधड़ी के मामले सामने आने के बाद पुलिस द्वारा अपराध से बचने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पूर्व में भी चौक चौराहों पर नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को अपराध के प्रति जागरूक किया जाता था। इसके बाद भी लोग साइबर क्राइम का शिकार हो रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.