विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छत्तीसगढ़ में अजगर के मुंह से निकाला गया 200 ग्राम का ट्यूमर, तीन घंटे तक चली सर्जरी

Published: Tue, 13 Oct 2026 07:00 AM (IST)

अंबिकापुर में रेस्क्यू किए गए 8.5 किलो वजनी अजगर के मुंह से कैंसर की जानलेवा गांठ सफलतापूर्वक निकाली गई है।

अजगर के मुंह से निकाला गया ट्यूमर।

अजगर के मुंह से निकाला गया ट्यूमर।

HighLights

  1. अंबिकापुर से रेस्क्यू अजगर के मुंह में था ट्यूमर।

  2. बिलासपुर में साढ़े तीन घंटे की जटिल सर्जरी हुई सफल।

  3. 200 ग्राम की कैंसर गांठ निकालकर अजगर की जान बचाई।

डिजिटल डेस्क, अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से लगभग एक सप्ताह पहले रेस्क्यू किए गए 8.5 किलोग्राम वजनी अजगर की जान बचा ली गई है। अजगर के मुंह में कैंसर की एक जानलेवा गांठ (ट्यूमर) थी, जिसके कारण वह कुछ भी खाने-पीने में असमर्थ था और धीरे-धीरे मौत के मुंह में जा रहा था।

सरगुजा के स्नेक मैन सत्यम द्विवेदी ने अजगर को सुरक्षित पकड़ा। इसके बाद वे लगभग 250 किलोमीटर का लंबा सफर तय कर उसे उपयुक्त इलाज के लिए बिलासपुर लेकर पहुंचे।

तीन घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया ट्यूमर

बिलासपुर के कानन पेंडारी में वन्यजीव विशेषज्ञ डा. पीके चंदन ने अजगर की जांच करने के बाद उसे सर्जन डा. पीयूष दुबे के पास रेफर किया। जहां लगभग साढ़े तीन घंटे तक चली जटिल सर्जरी के बाद अजगर के मुंह से ट्यूमर की 200 ग्राम वजनी गांठ को सफलतापूर्वक बाहर निकाला गया।

दुर्लभ है उपचार

विशेषज्ञों के अनुसार, सांपों की चिकित्सा में कैंसर का सर्जिकल उपचार दुर्लभ है। इससे पूर्व वर्ष 2024 में मुंबई में एक अजगर के जबड़े के नीचे ट्यूमर और बेंगलुरु में वर्ष 2025 में एक अजगर के शरीर में ट्यूमर का सफल उपचार किया जा चुका है। आपरेशन के बाद अब अजगर की स्थिति में सुधार हो रहा है।

यह भी पढ़ें: सालों का इतंजार खत्म, रायपुर से बस्तर के रावघाट तक जल्द दौड़ेगी ट्रेन; रेलवे ने जारी किया टाइम-टेबल