विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छत्तीसगढ़: कांकेर में मतांतरण विवाद सुलझा, 18 लोगों की हुई घर वापसी

Published: Tue, 22 Sep 2026 01:44 AM (IST)

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में मतांतरण विवाद के बाद पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में 18 लोगों ने अपने मूल धर्म में वापसी का फैसला किया।

छत्तीसगढ़ में मतांतरण विवाद के बीच 18 लोगों ने की घर वापसी

छत्तीसगढ़ में मतांतरण विवाद के बीच 18 लोगों ने की घर वापसी

HighLights

  1. कांकेर में मतांतरण को लेकर तनाव की स्थिति बनी।

  2. प्रशासन के हस्तक्षेप से 18 लोगों ने घर वापसी की।

  3. ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया।

डिजिटल डेस्क, रायपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में मतांतरण करने वाले परिवारों के घरों से सामान बाहर निकालने को लेकर तनाव की स्थिति बन गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

विवाद के बीच प्रशासन के समझाने और बैठक के बाद तीन परिवारों के कुल 18 सदस्यों ने अपने मूल धर्म में वापसी का निर्णय लिया।

इसके बाद गांव की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में गीत और नृत्य प्रस्तुत कर इन तीनों परिवारों का स्वागत किया। दुर्गूकोंदल थाना प्रभारी सुनील दुबे ने ग्रामीणों एवं संबंधित पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की।