15 महिलाओं समेत 70 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 11 गिरफ्तार
नक्सल हिंसा झेल रहे छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके के सुकमा जिले में गुरुवार को 70 हार्डकोर नक्सलियों ने सरेंडर किया है। सरेंडर करने वालों में 15 महिला नक्सली शामिल हैं। जिले में ही पुलिस ने 11 नक्सलियों को गिरफ्तार भी किया है।
रायपुर/सुकमा। नक्सल हिंसा झेल रहे छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके के सुकमा जिले में गुरुवार को 70 हार्डकोर नक्सलियों ने सरेंडर किया है। सरेंडर करने वालों में 15 महिला नक्सली शामिल हैं। जिले में ही पुलिस ने 11 नक्सलियों को गिरफ्तार भी किया है।
हथियारों के साथ सरेंडर
-सुकमा जिले के थाना जरगुंडा के तहत आने वाली चिंतलनार चौकी में दो देसी बंदूकों, एक पाइप बम, आईईडी और कुछ और चीजों के साथ सरेंडर किया।
-इस मौके पर बस्तर रेंज के आईजी एसआरपी कल्लूरी समेत कई कई अफसर मौजूद थे।
-सरेंडर करने वाले नक्सलियों में कई इनामी हैं और अनेक घटनाओं में शामिल रहे हैं।
-सरेंडर करने वाले नक्सलियों को 10-10 हजार रुपए दिए गए ताकि वे नई जिंदगी शुरू कर सकें।
11 नक्सली गिरफ्तार
चौकी चिंतलनार क्षेत्र में गश्ती के दौरान सुरक्षा बलों ने 10 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, एक नक्सली को सुकमा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।