विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिलासपुर के रहने वाले व्यक्ति को नौकरी के लिए बुलाया रूस, अब बना रहे युद्ध लड़ने का दबाव

Published: Tue, 27 Oct 2026 05:00 AM (IST)

बिलासपुर के विनीत कुमार दुबे को रूस में नौकरी के बहाने बुलाकर बंधक बना लिया गया है। उन पर रूसी ...और पढ़ें

रूस में भारतीय व्यक्ति को बनाया गया बंधक।

रूस में भारतीय व्यक्ति को बनाया गया बंधक।

HighLights

  1. बिलासपुर के विनीत दुबे रूस में नौकरी के झांसे में फंसे।

  2. मॉस्को में बंधक बनाकर रूसी सेना में शामिल होने का दबाव।

  3. स्वजनों ने विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास से मदद मांगी।

डिजिटल डेस्क, बिलासपुर। इंटरनेट मीडिया टेलीग्राम पर आकर्षक वेतन वाली नौकरी का विज्ञापन देखकर रूस गए बिलासपुर निवासी विनीत कुमार दुबे को मॉस्को के होटल में बंधक बना लिया गया है।

उनकी बहन आशी का आरोप है कि विनीत पर रूसी सेना में शामिल होने और यूक्रेन में युद्ध लड़ने का दबाव बनाया जा रहा है। विरोध करने पर भाई से मारपीट की जाती है, उसे भूखा रखा जाता है और फर्जी ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी दी जाती है।

आशी के मुताबिक, विनीत एक अक्टूबर को मॉस्को पहुंचे थे। वहां से उन्हें वोल्गोग्राड जाना था। हालांकि, किशोर नाम के बिचौलिये ने उन्हें होटल में बंधक बना लिया। सख्त पहरे के कारण वह भारतीय दूतावास से संपर्क भी नहीं कर पा रहे हैं। छह अक्टूबर के आखिरी वाइस नोट में विनीत ने किसी अज्ञात जगह ले जाए जाने की आशंका जताई थी। इसके बाद उनका फोन बंद है।

स्वजन ने सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और पुलिस अधीक्षक के जरिए विदेश मंत्रालय से मदद मांगी है। वहीं कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि विदेश मंत्रालय और मास्को स्थित भारतीय दूतावास को पत्र लिखकर संपर्क किया गया है। विनीत की वापसी के प्रयास जारी हैं।

यह भी पढ़ें: हंसते हुए किया था विदा, सुबह आई मौत की खबर... छत्तीसगढ़ बस हादसे में दो दोस्तों की गई जान