ड्यूटी से लौट रहे रेल कर्मियों से लूट
बिलासपुर(निप्र)। तोरवा थाना क्षेत्र के एनई कालोनी में तीन लूटेरों ने ड्यूटी से लौट रहे दो रेल कर्मियों से नगद रकम, सोने की चेन, अंगूठी और मोबाइल लूट लिया। तोरवा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। तोरवा थाना क्षेत्र के कासीमपारा निवासीबिलासपुर(निप्र)।
बिलासपुर(निप्र)। तोरवा थाना क्षेत्र के एनई कालोनी में तीन लूटेरों ने ड्यूटी से लौट रहे दो रेल कर्मियों से नगद रकम, सोने की चेन, अंगूठी और मोबाइल लूट लिया। तोरवा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। तोरवा थाना क्षेत्र के कासीमपारा निवासी कामेश्वर राव और चंदन कुमार राय रेल कर्मचारी हैं। गुरुवार को रात ड्यूटी पूरी कर चंदन राय साइकिल से बापू उपनगर मार्ग से घर लौट रहा था। वह बापू उपनगर और एनई कॉलोनी के बीच पहुंचा था, उसी समय तीन युवकों ने रास्ता रोक कर उसके साथ मारपीट की और 250 रुपए व मोबाइल फोन लूट लिया। इसके कुछ देर बाद कामेश्वर राव पैदल उसी मार्ग से घर जा रहा था। रास्ते में तीनों युवक रोक कर उसकी पिटाई करने के बाद नगद 2500 रुपए, सोने की चेन, अंगूठी और मोबाइल लूट लिया। दोनों ही मामलों की सूचना सुबह तोरवा पुलिस को दी गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। तोरवा पुलिस मामले को छिपाने का कर रही प्रयास तोरवा थाना के कुछ ही दूर में दो लूट की वारदात हो गई और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। इसके साथ ही रेलवे क्षेत्र में पुलिस की रात गश्त की भी पोल खुल गई है। इसके अलावा गुरुवार रात की घटना में तोरवा पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम को मामला कायम किया है। साथ ही मामले को छिपा कर रखा गया।