बहनोई ने तीर से किया हमला
शराब के नशे में बहनोई ने तीर से साला पर हमला कर दिया। इसमें एक तीर सीने के आरपार हो गई। गंभीर रूप से घायल को उपचार के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है।
बिलासपुर/पेंड्रा। शराब के नशे में बहनोई ने तीर से साला पर हमला कर दिया। इसमें एक तीर सीने के आरपार हो गई। गंभीर रूप से घायल को उपचार के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार ग्राम कटरा निवासी भैयालाल धनुहार बीते 7 मई को अपने बहनोई खड़गवां थाना क्षेत्र निवासी बिरसा धनुहार के साथ जंगल में बैठकर शराब पी रहा था।
नशे की हालत में इन दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि बिरसा धनुहार ने गुस्से में आकर अपने पास रखे जंग लगे तीर से दो बार भैयालाल पर वार कर दिया जिससे एक तीर उसके पैर में तो दूसरा उसके सीने में आरपार जा घुसी। घटना की सूचना जैसे ही गांव वालों को लगी उन्होंने आरोपी बिरसा को पकड़कर मरवाही थाने के हवाले कर दिया।
वहीं ग्रामीणों की मदद से ही भैयालाल को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ केंद्र मरवाही में भर्ती कराया गया जहां डाक्टरों ने पीड़ित को उपचार के नाम पर कुछ भी नहीं किया और उसे सिम्स बिलासपुर रिफर कर दिया। शुक्रवार को घायल भैयालाल को सिम्स में भर्ती कराया गया। बाक्स सामुदायिक केंद्र में तड़फता रहा घायल मरवाही स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तो घायल भैयालाल का ठीक से उपचार नहीं किया गया।
यहां तक की एंबुलेंस की व्यवस्था हो पाने की वजह से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भैयालाल रातभर तड़पता रहा। इस मामले की जानकारी शुक्रवार को जब लोगों को हुई और अस्पताल पहुंचकर हंगामा मचाया तब कहीं जाकर आनन-फानन में दोपहर 3 बजे बीएमओ डाक्टर केके धु्रव ने एंबुलेंस से पीड़ित को सिम्स बिलासपुर रिफर किया। सामुदायिक स्वास्थ केंद्र मरवाही में मानवता को शर्मसार करने वाली यह कोई पहली घटना नहीं है।
इससे पहले भी डाक्टरों के अमानवीय व्यवहार के कारण ग्रामीण मरीजों को कई बार परेशानियों का सामना करना पड़ा है। पीड़ित के सीने के आरपार तीर लगी हुई है। उसे गरुवार को घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया था,जिसे शुक्रवार की दोपहर को एंबुलेंस से सिम्स रिफर किया गया। डॉ. केके धु्रव, बीएमओ मरवाही