नाबालिग के साथ दुष्कर्म
By Edited By: Published: Mon, 26 May 2014 02:56 AM (IST)Updated: Mon, 26 May 2014 02:56 AM (IST)
बिलासपुर (निप्र)। नाबालिग किशोरी को घर में अकेली पाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार चकरभाठा थाना क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय किशोरी अपने घर में अकेली थी। उसके परिजन काम करने गए थे। तभी शनिवार दोपहर 1 बजे आरोपी दुर्गेश धीमर पुत्र राधेश्याम धीमर उसके घर में घुस गया और किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। मामला सामने आने पर परिजनों के साथ किशोरी घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंची। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376, बालकों के लैंगिक अपराध संरक्षण अधिनियम 4,5 व एट्रोसिटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया। आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें