युवती से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार
By Edited By: Published: Fri, 04 Apr 2014 02:52 PM (IST)Updated: Fri, 04 Apr 2014 02:52 PM (IST)
बिलासपुर। तारबाहर थाना क्षेत्र के व्यापार विहार के पास युवती से छेड़छाड़ करने के आरोपी धर्म सेना कार्यकर्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके सहयोगी दोस्त को पुलिस पहले से ही गिरफ्तार कर चुकी है।
जानकारी के अनुसार तोरवा थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती बीते 20 मार्च को किसी काम से व्यापार विहार आई थी। इस दौरान सुमित महाजन व धर्म सेना कार्यकर्ता राहुल कश्यप ने उसका रास्ता रोक लिया और उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवती के विरोध करने पर गाली-गलौज व धमकी भी दी गई। पीड़िता ने तारबाहर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। इस बीच पुलिस ने आरोपी सुमित महाजन को गिरफ्तार कर लिया। वहीं राहुल फरार हो गया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने राहुल को गिरफ्तार कर लिया।
[नई दुनिया]
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें