खड़े डंपर से टकराई बाइक, युवक की मौत
By Edited By: Published: Sun, 09 Feb 2014 04:11 PM (IST)Updated: Sun, 09 Feb 2014 05:31 PM (IST)
महासमुंद। महासमुंद में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार ग्राम चिंगरौद निवासी डोमनलाल साहू (28) पुत्र श्यामलाल शुक्रवार रात करीब 8 बजे मोटर साइकिल [सीजी 06 के 6045] से अपने गांव लौट रहा था। तभी उसकी बाइक घोड़ारी के पास खड़े डंपर से टकरा गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें