नक्सली दंपति ने समर्पण किया
By Edited By: Published: Sat, 18 Jan 2014 02:42 AM (IST)Updated: Sat, 18 Jan 2014 02:43 AM (IST)
रायपुर/नारायणपुर। नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में बृहस्पतिवार को एक नक्सली दंपति ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
नारायणुपर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओपी शर्मा ने बताया कि मैड क्षेत्र के 30 वर्षीय विनोद उर्फ गंडराम यादव और उसकी 26 वर्षीय पत्नी जयमति ने अपने वरिष्ठ पदाधिकारियों की गतिविधियों से परेशान होकर हथियार डालने का फैसला किया। विनोद भाकपा के स्थानीय ऑपरेशन दस्ते का स्वयंभू कमांडर है।
विनोद सन् 2000 से मैड क्षेत्र में माओवादी गतिविधियों में शामिल रहा है। विनोद की पत्नी जयमति भी 2005 में माओवादी आंदोलन से जुड़ गई थी। उन्होंने बताया कि दोनों का राज्य सरकार की नीति के अनुसार पुनर्वास किया जाएगा।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें