सक्ती विधायक सहित 11 पर मामला दर्ज
By Edited By: Published: Sun, 07 Jul 2013 03:02 PM (IST)Updated: Sun, 07 Jul 2013 03:03 PM (IST)
चांपा। सेवा सहकारी समिति सिवनी में व्याप्त अनियमितताओं की जांच की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा शुक्रवार को किए गए चक्काजाम के मामले में पुलिस ने सक्ती विधायक सरोजा मनहरण राठौर सहित 11 लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है।
सेवा सहकारी समिति सिवनी में विगत कुछ दिनों से विवाद चल रहा है। समिति में व्याप्त अनियमितताओं की शिकायत की जांच के बाद उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं जांजगीर द्वारा समिति के संचालक मंडल को भंग कर दिया गया है। इसके बाद संचालक मंडल को बहाल कर गड़बड़ी के लिए दोषी लोगों के खिलाफ जांच कर समुचित कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने 5 जुलाई को सुबह 11 बजे से कोरबा रोड में कुरदा मोड़ के पास चक्काजाम कर दिया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें