सरकारी शादी को मान्यता नहीं, फिर रचाया ब्याह
अंकिरा। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत हुई शादी को एक ग्रामीण परिवार ने मान्यता नहीं दी और वर-वधू का समाज के बीच फिर से ब्याह रचाया है। मामला फरसाबहार विखं के ग्राम टाक मुंडा का है। बताया जाता है कि कन्यादान योजना के तहत की गई शादी के बाद लड़की का पिता उसे अपने घर ले गया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फरसाबहार में 29 अप्रैल को हुए मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत टाकमुंडा निवासी दयानंद पुत्र तिलो सोनी एवं कंदईबहार निवासी संगीता पुत्री सेवक सोनी का विवाह हुआ था। शादी के बाद शासन की ओर से वर-वधू को उपहार राशि व सामग्री भी प्रदान की गई थी। शादी के बाद ससुराल के लिए विदा हुई संगीता को उसके पिता 2-3 दिन बाद ही अपने साथ ले गए। इसके बाद संगीता तकरीबन एक माह तक अपने पिता के घर पर रही। सरकारी शादी को नहीं मानते हुए बुधवार को दयानंद और संगीता की फिर से शादी पारिवारिक रस्मोरिवाज से की गई। इस शादी के आयोजन में संगीता के पिता ने हजारों रुपये खर्च किए।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर