विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kawardha Crime News: छेड़छाड़ के आरोप में युवक की हुई जमकर पिटाई, लीवर फटने से मौत; एक महिला सहित 10 लोग गिरफ्तार

Published: Thu, 18 Apr 2024 11:18 AM (IST)

Kawardha Crime News छत्‍तीसगढ़ की कवर्धा पुलिस ने कुकदूर के ग्राम दमगढ़ में हुए हत्याकांड का पर्दाफाश किया है। मिली ...और पढ़ें

कवर्धा में एक महिला सहित 10 लोगों ने एक युवक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट (नई दुनिया)
कवर्धा में एक महिला सहित 10 लोगों ने एक युवक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट (नई दुनिया)

डिजिटल डेस्क, कवर्धा। Kawardha Crime News: छत्‍तीसगढ़ के कवर्धा से एक छेड़छाड़ के बाद मारपीट की खबर सामने आ रही है। 37 वर्षीय युवक धरमसिंह धुर्वे पर 15 अप्रैल को एक महिला के साथ छेड़छाड़ कर गला दबाने का आरोप लगाया। जिसके बाद एक महिला समेत 10 लोगों ने धरमसिंह धुर्वे को पेड़ से बांध दिया और लाठी व नोकदार पत्थर से हमला कर खूब मारपीट की और उसे गंभीर चोट पहुंचाया।

स्थिति ऐसी रही कि युवक का लीवर फट और उसकी मौत हो गई। इस मामले में अबतक एक महिला सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपित मृतक धरमसिंह धुर्वे को पेड़ से बांधकर लाठी व नोकदार पत्थर से हमला कर गंभीर चोंट पहुंचाया। इसके बाद मृतक के स्वजनों से मृतक को छोड़ने के एवज में 50 हजार रुपये की मांग की। स्वजनों द्वारा रुपये न देने पर मृतक धरमसिंह धुर्वे की पीट-पीटकर कर हत्या कर दी।

मामले में इन आरोपितों को पकड़ा गया

पुलिस ने आरोपित शिवचरण धुर्वे (20) निवासी ताईतिरनी थाना कुकदुर, ओमप्रकाश धुर्वे (19) उपका थाना कुकदुर, अर्जुन मरावी (19) निवासी बांटी पथरा थाना तरेगांव जंगल, साजन धुर्वे (20) निवासी उपका थाना कुकदुर ,शिवराज धुर्वे (18) निवासी ताईतिरनी थाना कुकदुर, रामकुमार धुर्वे (24) निवासी ताईतिरनी थाना कुकदुर, रमेश धुर्वे (23) निवासी ताईतिरनी थाना कुकदुर, महेन्द्र धुर्वे (18) निवासी दमगढ़ थाना कुकदुर, दशरथ मरावी (20) निवासी दमगढ़ थाना कुकदुर, सुखिया बाई बैगा (32) निवासी दमगढ़ थाना कुकदुर सभी जिला कबीरधाम को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराआ के तहत मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें- Naxal Attack: बस्तर में मतदान के तीन दिन पहले नक्सलियों ने की भाजपा नेता की हत्या, गृह मंत्री विजय शर्मा ने दी चेतावनी