Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'केजरीवाल पंजाब को ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह चलाना चाहते हैं...', सुखबीर बादल ने AAP सुप्रीमो पर साधा निशाना

    शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने आम आदमी पार्टी सरकार पर पंजाब विकास आयोग (पीडीसी) में 10 महत्वपूर्ण विभागों के लिए 22 बाहरी लोगों की गुप्त भर्ती का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल पंजाब को ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह चला रहे हैं और सलाहकारों व अधिकारियों को ऊंचे वेतन देकर पंजाब के खजाने को लूटा जा रहा है।

    By Nitish Kumar Kushwaha Edited By: Nitish Kumar Kushwaha Updated: Wed, 25 Jun 2025 03:22 PM (IST)
    Hero Image

    केजरीवाल ने अपने हाथों में ली 10 विभागों की बागडोर: सुखबीर बादल। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब विकास आयोग (पीडीसी) में 10 अहम विभागों को चलाने के लिए 22 बाहरी लोगों की गुप्त रूप से भर्ती की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पंजाब को ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह चलाने की कोशिश कर रहे हैं। सुखबीर ने कहा कि पार्टी आलाकमान पंजाब विकास आयोग (पीडीसी) का गठन करके पूरे राज्य के कामकाज को अपने हाथों में ले रही है, बल्कि सलाहकारों के लिए 3.30 लाख रुपये प्रति महीना और डिजिटल/संचार अधिकारियों के लिए 2.65 लाख रुपये प्रति माह वेतन पर बाहरी लोगों को नियुक्त करके पंजाब के खजाने को लुटा रही है।

    उन्होंने बताया कि इन विभागों में खेती, रोजगार, अर्थव्यवस्था, शिक्षा और कौशल, स्वास्थ्य और सामाजिक भलाई, बिजली, बुनियादी ढ़ांचा, संस्कृति और पर्यटन, वित्त, शासन हैं।

    यह बेहद हैरानी की बात है कि अधिसूचना में पंजाबी भाषा में दक्षता या पंजाबियों को प्राथमिकता देने के लिए कोई शर्त नहीं रखी गई है जिससे आप के करीबियों का भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री के सलाहकारों और निगमों-बोर्डों में केजरीवाल व मनीष सिसोदिया के वफादारों को रखा जा रहा है।