


महाकुंभ सनातन धर्म का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन और मेला है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित हो रहे इस पवित्र मेले में देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, जिससे यह शहर एक 'मिनी' दुनिया में परिवर्तित हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महाकुंभ 2025 को खास बनाने के लिए यूपी सरकार ने बेहतरीन प्रबंध किए हैं। इस आयोजन में कई ऐसे आकर्षण होंगे, जो इसे वाकई अनोखा और विस्मयकारी बनाएंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रयागराज में लगभग सात हजार करोड़ रुपये की करीब छह सौ परियोजनाओं का लोकार्पण कर रहे हैं। इसमें प्रमुख रूप से किला स्थित अक्षयवट, समुद्रकूप कॉरिडोर, हनुमान मंदिर कॉरिडोर, श्रृंगवेरपुर धाम कॉरिडोर तथा भरद्वाज आश्रम कॉरिडोर शामिल है। इन परियोजनाओं के लोकार्पण से प्रयागराज के बुनियादी ढांचे में सुधार होगा और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
महाकुंभ की भव्यता और उसकी अद्भुत झलक देखने के लिए देखें दिलचस्प वीडियो और देखे
महाकुंभ और सनातन धर्म की भव्यता को आप तक पहुंचाया जा रहा है। ये मनमोहक तस्वीरें हमें आस्था के सागर में डुबकी लगाने के लिए प्रेरित कर रही हैं।