Move to Jagran APP

खास टिप्स को फॉलो कर दुनिया के इन 5 लोगों को हासिल हुई बड़ी सफलता

युवाओं को ये लगता है कि उन्हें कामयाबी हासिल हो लेकिन सही दिशानिर्देशों पर चले बिना ऐसा मुमकिन नहीं होता है।

By Sajan ChauhanEdited By: Published: Sat, 30 Mar 2019 05:29 PM (IST)Updated: Mon, 01 Apr 2019 08:06 AM (IST)
खास टिप्स को फॉलो कर दुनिया के इन 5 लोगों को हासिल हुई बड़ी सफलता
खास टिप्स को फॉलो कर दुनिया के इन 5 लोगों को हासिल हुई बड़ी सफलता

नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क) दुनिया में हर कोई चाहता है कि वो कुछ बड़ा करके दिखाए, लेकिन ऐसे बहुत कम लोग होते हैं जिन्हें कामयाबी हासिल होती है। युवाओं को ये लगता है कि उन्हें कामयाबी हासिल हो, लेकिन सही दिशानिर्देशों पर चले बिना ऐसा मुमकिन नहीं होता है। दुनिया में ये 5 सफल लोग हैं, जिनकी टिप्स को अगर आप फॉलो करेंगे तो आपको कामयाबी हासिल हो सकती है।

prime article banner

जे के रॉलिंग: जे.के रॉलिंग एक फिल्म निर्माता, उपन्यासकार, पटकथा लेखक हैं। हैरी पॉटर इन्होंने ही लिखी है। हैरी पॉटर सीरीज के सफल होने से पहले जे के रॉलिंग असफल रहीं। पति से परेशान होकर तलाक ले लिए और ब्रिटिश सरकार से मिलने वाले गरीबी भत्ते पर गुजर बसर किया। हमेशा अपमान मिला और असफलता मिली, लेकिन इससे वो निराश नहीं हुई बल्कि उन्होंने इससे सीखा और सफलता को हासिल किया।

स्टीव जॉब्स: एपल के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स का मानना था कि खुद से बड़े मकसद के लिए काम करो, जो आपके पैशन से भी बड़ा हो। दूसरा मंत्र ये था कि अपने समाज को हमें कुछ देकर जाना है।

बिल गेट्स: माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स तुरंत मिलने वाले फायदे में विश्वास नहीं करते हैं। उन्हें ऐसी जगह इंवेस्ट करना पसंद है, जहां से अधिक समय में अच्छा मुनाफा हो। बिल गेट्स को दान करना बहुत पसंद है और इससे उन्हें सफलता मिलती है।

एरियाना हफिंगटन: द हफिंगटन पोस्ट समाचार पत्र की चीफ एडिटर एरियाना का मानना है कि ज्यादा मेहनत करने से सफलता नहीं मिलती, बल्कि खुद को आराम देकर कुछ नए करने से बड़ी सफलता मिलती है।

रिचर्ड ब्रैंसन: वर्जिन ग्रुप के संस्थापक रिचर्ड हमेशा अपनी मां की सलाह मानते हैं। उनका मानना है कि हर असफलता से सीखो और आगे बढ़ो। असफलता पर चिंता करके वक्त जाया नहीं करना चाहिए। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.