शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, Sensex 40232 और Nifty 12,077 के पार जाकर रचा इतिहास
Sensex और Nifty ने आज इतिहास रच दिया है। सेंसेक्स ने आज ऑल टाइम हाई 40246.02 का स्तर छुआ। वहीं Nifty ने भी 12077.75 का स्तर छुआ जो अबतक का सबसे उच्च स्तर है
नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। Sensex और Nifty ने आज इतिहास रच दिया है। सेंसेक्स ने आज ऑल टाइम हाई 40246.02 का स्तर छुआ। वहीं, Nifty ने भी 12,077.75 का स्तर छुआ जो अबतक का सबसे उच्च स्तर है। सेक्टोरल सूचकांकों में सबसे अधिक तेजी और मेटल सेक्टर में देखी जा रही है। Nifty में शामिल शेयरों में सबसे अधिक बढ़त हीरो मोटोकॉर्प, बजाज ऑटो, एशियन पेंट्स इंडियन ऑयल और ब्रिटैनिया में देखी जा रही है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 44 में तेजी है जबकि 5 शेयरों में गिरावट है।
BSE पर अपोलो हॉस्पिटल्स के शेयरों में 9.15 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। HAL और नौकरी के शेयर भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। वहीं, मनपसंद, वकरांगी और रिलायंस इन्फ्रा में गिरावट देखी गई।
एशियाई और अमेरिकी बाजार में गिरावट के बावजूद भारतीय शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 205.27 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 39,919 के स्तर पर कारोबार कर रहा था वहीं निफ्टी में भी 49.50 अंकों की तेजी देखी गई और यह 11,972.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
क्रूड ऑयल की वैश्विक कीमतों में आई गिरावट भी शेयर बाजार में तेजी की एक वजह है। जहां तक करेंसी मार्केट की बात है तो डॉलर के मुकाबले रुपया 17 फीसद की तेजी के साथ 69.50 के स्तर पर खुला। शुक्रवार को रुपया 69.67 के स्तर पर बंद हुआ था।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप