Closing Bell: सेंसेक्स और निफ्टी सपाट होकर हुए बंद, Tata Motors में आया उछाल
गुरुवार को एनएसई का निफ्टी और बीएसई का सेंसेक्स लगभग सपाट स्तर पर बंद हुए। सेंसेक्स 5.67 अंकों की गिरावट के साथ 39586.41 के स्तर पर बंद हुआ
नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। गुरुवार को एनएसई का निफ्टी और बीएसई का सेंसेक्स लगभग सपाट स्तर पर बंद हुए। सेंसेक्स 5.67 अंकों की गिरावट के साथ 39586.41 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी भी 6 अंकों की गिरावट के साथ 11841.55 पर बंद हुआ। लगभग 1388 शेयर तेजी के साथ बंद हुए और 1121 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, 162 शेयर अपने पुराने भाव पर ही बंद हुए।
गेनर्स एंड लूजर्स: निफ्टी में शामिल टाटा मोटर्स (2.48 फीसद), महिंद्रा एंड महिंद्रा (2.32 फीसद), इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस (2.07 फीसद), आयशर मोटर्स (1.71 फीसद) और भारती इन्फ्राटेल (1.62 फीसद) तेजी के साथ बंदी हुए। वहीं, टेक महिंद्रा (2.10 फीसद), यूपीएल (1.62 फीसद), एचसीएल टेक्नोलॉजीज (1.57 फीसद), रिलायंस इंडस्ट्रीज (1.40 फीसद) और हिंडाल्को (1.37 फीसद) की गिरावट के साथ बंद हुए।
सेक्टोरल सूचकांकों का हाल : निफ्टी के सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो इनमें से 6 बढ़त के साथ बंद हुए जबकि 5 में गिरावट रही। सबसे अधिक तेजी निफ्टी रियल्टी (1.91 फीसद) और निफ्टी ऑटो (1.11 फीसद) में दर्ज की गई। वहीं, निफ्टी आईटी (0.68 फीसद) और निफ्टी मेटल (0.29 फीसद) की गिरावट के साथ बंद हुए।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप