Move to Jagran APP

SBI फ्लेक्सी डिपॉजिट: जानिए क्या है योग्यता, कितना मिलता है ब्याज

आप चाहें तो एक साथ कई महीनो की किस्त इस खाते में जमा कर सकते हैं। लेकिन इसकी जमा लिमिट भी है।

By NiteshEdited By: Published: Thu, 17 Jan 2019 06:05 PM (IST)Updated: Sun, 20 Jan 2019 03:30 PM (IST)
SBI फ्लेक्सी डिपॉजिट: जानिए क्या है योग्यता, कितना मिलता है ब्याज
SBI फ्लेक्सी डिपॉजिट: जानिए क्या है योग्यता, कितना मिलता है ब्याज

नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) अपने ग्राहकों को कई तरह की सेविंग स्कीम ऑफर करती है जहां आप अपना पैसा निवेश कर अच्छा ब्याज पा सकते हैं। हम इस खबर में आपको एसबीआई फ्लेक्सी डिपॉजिट के बारे में बता रहे हैं। दरअसल, SBI फ्लेक्सी डिपॉजिट भी आरडी (रेकरिंग डिपॉजिट) की तरह होता है। लेकिन इसमे आपको जमा करने की छूट मिलती है, मतलब की आप एक साथ कई महीनो की इंस्टालमेंट पे कर सकते हैं। आप चाहें तो एक साथ कई महीनो की किस्त इस खाते में जमा कर सकते हैं। लेकिन इसकी जमा लिमिट भी है।

prime article banner

SBI फ्लेक्सी डिपॉजिट खाता खोलने के बाद आप 5000, 10000 हर महीने जमा किया जा सकता है, हर साल आप 50,000 तक जमा कर सकते हैं। इसमें महीने में आप कभी भी पैसा जमा कर सकते हैं। डिपॉजिट इसमें मिनिमम टेन्योर 5 साल और मैक्सिमम 7 साल है। इसपर मिलने वाला ब्याज फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाले ब्याज के बराबर है। आप अपनी आय को ध्यान में रखकर 5000 से 50,000 के बीच मे कोई भी रकम इस खाते में जमा कर सकते हैं। समय से पहले अगर आप अपनी इस खाते को बंद करते हैं तो उसमे आपको कुछ जुर्माना भरना पड़ सकता है।

कैसे खोलें खाता

इसमें निवेश करने के लिए आपको बैंक मे जाने की जरूरत नहीं है। अगर आप नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं तो आप ऑनलाइन ही इसे खोल सकते हैं, साथ ही किस्त का जमा आप ऑनलाइन सीधे अपने बचत खाते से ऑनलाइन भर सकते हैं।

एसबीआई नेट बैंकिंग के जरिए फ्लेक्सी खाता खोलने के लिए आपको सबसे पहले लॉगिन करना है। लॉगिन करने के बाद आपको फिक्स्ड डिपॉजिट पर जाना है जहां आपको e-RD/e-Flexi Deposit पर क्लिक करना है, उसके बाद फ्लेक्सी डिपॉजिट को चुनना है।

इस खाते में आप नॉमिनी भी रख सकते हैं। नॉमिनी रजिस्टर करने के लिए आपको बैंक नहीं जाना है, आप खाता खोलते समय ही नॉमिनी रजिस्टर कर सकते हैं।

अगर आपको किसी कारण से अपना इस खाते को समय अवधि से पहले बंद करना है तो आप बस एक क्लिक मे ऑनलाइन इसे बंद कर सकते हैं। इसके लिए कुछ सामान्य सा जुर्माना देना पड़ सकता है।

इसके फायदे

हर महीने RD की तरह किस्त नहीं भरना पड़ता

आप अपनी आय से जो भी बचत करते हो वो आप सीधे फ्लेक्सी खाते में जमा कर सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.