दुनिया के 10 रइस जिनकी दौलत है कई देशों के जीडीपी से भी ज्यादा, जानिए
ब्लूमबर्ग इंडेक्स के मुताबिक अमीर आदमियों की लिस्ट में बेजोस के बाद बिल गेट्स 95.5 अरब डॉलर के साथ दूसरे स्थान पर हैं
नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। ब्लूमबर्ग बिलिनियर्स इंडेक्स के मुताबिक जेफ बेजॉस आधुनिक इतिहास के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। अमेजन डॉट कॉम के फाउंडर जेफ बेजोस की नेटवर्थ अब 150 बिलियन डॉलर हो गई है। बीते एक साल में बेजॉस की कुल संपत्ति में 52 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है, जो कि मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति से भी ज्यादा है। हाल में ही मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर शख्स भी बने हैं। बता दें कि मुकेश अंबानी की कुल जितनी संपत्ति है उससे ज्यादा तो बेजॉस की एक साल में संपत्ति (52 अरब डॉलर) बढ़ चुकी है। मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 44.3 अरब डॉलर है।
दिलचस्प बात यह है कि बेजॉस की जितनी संपत्ति है वो अंगोला की कुल जीडीपी से भी ज्यादा है। सिर्फ बेजॉस ही नहीं दुनिया में ऐसे कई रईस हैं जिनकी कुल नेटवर्थ कई देशों की जीडीपी से भी ज्यादा है। हम अपनी इस खबर में आपको यही जानकारी दे रहे हैं कि किन रईसों की नेटवर्थ किस देश की जीडीपी से भी ज्यादा है।
बिल गेट्स दूसरे, वारेन तीसरे स्थान पर: ब्लूमबर्ग इंडेक्स के मुताबिक अमीर आदमियों की लिस्ट में बेजॉस के बाद बिल गेट्स 95.5 अरब डॉलर के साथ दूसरे और पूंजी बाजार निवेशक वारेन बफे 82.4 अरब डॉलर संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं। हालांकि, इस बात को भी नकारा नहीं जा सकता है कि बिल गेट्स ने अगर अपनी संपत्ति का बड़ा हिस्सा 'बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन' को दान न किया होता, तो उनकी भी संपत्ति 150 अरब डॉलर से ज्यादा होती।
(नोट रईस लोगों की नेटवर्थ फोब्स के साल 2018 के डेटा के आधार पर है और देशों की जीडीपी का डेटा www.statista.com से लिया गया है।)