सर्च करे
Home

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Reliance को अब तक का सबसे ज्यादा लाभ, उम्मीद से बेहतर रहे अंतिम तिमाही के नतीजे

    By Jagran NewsEdited By: Siddharth Priyadarshi
    Updated: Fri, 21 Apr 2023 09:57 PM (IST)

    Reliance Q4 Result जनवरी-मार्च 2023 के दौरान 19929 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया गया। कंपनी को पूरे वित्त वर्ष नौ लाख करोड़ रुपये का राजस्व मिला। इसे अब तक की बेहतरीन बैलेंस शीट कहा जा सकता है।

    Hero Image
    Reliance posts highest ever quarterly profit, Know all results

    नई दिल्ली, जेएनएन। Reliance Q4 Result: मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड को वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च 2023) के दौरान 19,929 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है। यह रिलायंस के इतिहास में अब तक एक तिमाही में होने वाला सर्वाधिक शुद्ध लाभ रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जनवरी-मार्च 2022 में कंपनी को 16,203 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। रिलायंस ने शेयर बाजारों को बताया कि जनवरी-मार्च 2023 के दौरान कंपनी का संचालन राजस्व बढ़कर 2.16 लाख करोड़ रुपये रहा है जो पिछले वर्ष समान तिमाही में 2.11 लाख करोड़ रुपये था।

    उम्मीद से बढ़कर रहे रिलायंस के नतीजे

    पूरे वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान कंपनी का शुद्ध लाभ 66,702 करोड़ रुपये रहा है, जबकि राजस्व नौ लाख करोड़ रुपये रहा है। रिलायंस समूह पेट्रोलियम से लेकर खुदरा और दूरसंचार क्षेत्र में कारोबार करती है।

    अंतिम तिमाही के परिणाम की मुख्य बातें

    • रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के चौथी तिमाही के नतीजे घोषित किए। FY2022-23 सभी व्यवसायों में जोरदार प्रदर्शन के दम पर रिलायंस का वार्षिक कंसोलिडेटेड राजस्व 23.2% (YoY) बढ़कर 9,76,524 करोड़ रु ($118.8 बिलियन) जा पहुंचा।
    • FY2022-23 में रिलायंस का वार्षिक EBITDA पहली बार 1,50,000 करोड़ के बेंचमार्क को पार कर गया। 23.1% (YoY) की वृद्धि के साथ रिकॉर्ड EBITDA 154,691 करोड़ ($18.8 बिलियन) रहा।
    • FY2022-23 में वार्षिक कंसोलिडेटेड लाभ 9.2% बढ़कर (YoY) 74,088 करोड़ ($9.0 बिलियन) के रिकॉर्ड स्तर पर जा पहुंचा। यह आंकड़ा टैक्स के बाद का है।
    • 2,300 से अधिक शहरों/कस्बों में 5जी रोलआउट कर रिलायंस जियो ने अपनी मार्केट लीडरशिप को और मजबूत किया है। जियो ने 700MHz और 3500MHz बैंड में 60 हजार 5G साइट तैयार कर दी हैं। दिसंबर 2023 तक पूरे भारत में नेटवर्क को रोलआउट करने का काम प्रगति पर है।
    • FY2022-23 रिलायंस रिटेल ने पहले के मुकाबले अधिक तेजी दिखाते हुए स्टोर खोलते हुए इस साल 3,300 स्टोर जोड़े। इस तरह रिलायंस रिटेल का कुल क्षेत्रफल 6 करोड़ 56 लाख वर्ग फीट हो गया है।
    • FY2022-23 साल का पूंजीगत व्यय 141,809 करोड़ ($ 17.3 billion) रहा। 31 मार्च, 2023 को शुद्ध कर्ज 110,218 करोड़ ($ 13.4 billion) रहा, जो सालाना EBITDA से काफी कम है।
    • FY2022-23 तिमाही का सकल राजस्व 239,082 रुपए ($29.1 billion) रहा, जो Y-o-Y आधार पर 2.8% ज्यादा है। ये बढ़ोतरी कन्ज़्यूमर बिजनेस के बेहतरीन प्रदर्शन के बल पर दर्ज की गई।
    • Q4 FY2022-23 तिमाही का कन्सॉलिडेटेड EBITDA Y-o-Y आधार पर बढ़कर 41,389 करोड़ हो गया है।
    • जियो प्लेटफॉर्म्स का तिमाही सकल राजस्व 14.3% (Y-o-Y) बढ़कर 29,871 करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर जा पहुंचा।
    • FY2022-23 जियो प्लेटफॉर्म्स का तिमाही शुद्ध लाभ 15.6% (Y-o-Y) बढ़कर 4,984 करोड़ रहा।
    • FY2022-23 तिमाही का जियो का कुल डेटा ट्रैफिक 23.2% (Y-o-Y) बढ़कर 30.3 बिलियन GB हो गया है। वॉयस ट्रैफिक 8% बढ़कर 1.31 ट्रिलियन मिनट पर जा पहुंचा है।

    रिलायंस जियो का शुद्ध लाभ 13 प्रतिशत बढ़ा

    रिलायंस इंडस्ट्रीज की दूरसंचार सब्सिडियरी रिलायंस जियो को बीती तिमाही में 4,716 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है। कंपनी के अनुसार, एक वर्ष पहले की समान तिमाही के मुकाबले शुद्ध लाभ में 13 प्रतिशत की वृद्धि रही है। जनवरी-मार्च 2022 में जियो का शुद्ध लाभ 4,173 करोड़ रुपये रहा था।

    • जियो इंडस्ट्री में पहले स्थान पर बना हुआ है। इस साल शुद्ध रूप से 2 करोड़ 90 लाख ग्राहक जियो से जुड़े। 31 मार्च 2023 को जियो के कुल ग्राहक 43 करोड़ 90 लाख थे।
    • FY2022-23 तिमाही में जियो का औसत राजस्व प्रति ग्राहक यानी ARPU 6.7% (Y-o-Y) बढ़कर 178.8 रुपये पहुंच गया है। पिछले साल इसी तिमाही में ARPU 167.6 था।
    • FY2022-23 तिमाही का EBITDA 32.6% (Y-o-Y) बढ़कर 4,914 करोड़ रुपये रहा, जो एक रिकॉर्ड है। निवेश की आय से पूर्व EBITDA 33% (YoY) बढ़कर 4,769 करोड़ रहा।
    • FY2022-23 रिलायंस रिटेल का तिमाही शुद्ध लाभ 12.9% वर्ष-दर-वर्ष वृद्धि के साथ 2,415 करोड़ रुपये रहा।
    • रिलायंस रिटेल ने इस तिमाही 966 स्टोर खोले, स्टोर्स की कुल संख्या अब बढ़कर 18,040 हो गई है।
    • रिलायंस रिटेल ने तिमाही के दौरान सभी प्रारूपों में 21 करोड़ 90 लाख से अधिक का फ़ुटफ़ॉल दर्ज किया।
    • FY2022-23 में रिलायंस के O2C सेगमेंट का तिमाही राजस्व 11.8% गिरकर 128,633 करोड़ ($15.7 बिलियन) रहा, मुख्य रूप से कच्चे तेल की कीमतों में तेज कमी और डाउनस्ट्रीम उत्पादों की कम कीमत इसकी वजह रही।
    • इस तिमाही में बिक्री के लिए O2C उत्पादन 1 करोड़ 71 लाख टन रहा जो 1.2% (Y-o-Y) कम है।
    • तेल और गैस का EBITDA 144.3% (Y-o-Y) बढ़कर 3,801 करोड़ रुपये ($463 million) तक जा पहुंचा है।

    बीती तिमाही में जियो का राजस्व 12 प्रतिशत बढ़कर 23,394 करोड़ रुपये रहा है, जो पिछले वर्ष समान अवधि में 20,945 करोड़ रुपये था। पूरे वित्त वर्ष में कंपनी का शुद्ध लाभ 23 प्रतिशत बढ़कर 18,207 करोड़ रुपये रहा है। वहीं, वार्षिक राजस्व 18 प्रतिशत बढ़कर 90,786 करोड़ रुपये रहा है।

    मुकेश अंबानी ने की तारीफ

    रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने इस मौके पर कहा कि भारत, दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में उभर रहा है। मुझे खुशी है कि डिजिटल कनेक्टिविटी और संगठित खुदरा क्षेत्रों में रिलायंस देश की अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने में योगदान दे रहा है।

    उन्होंने आगे कहा कि जियो देश के करोड़ों नागरिकों को डिजिटल तौर पर मजबूत बना रहा है। छह महीने की छोटी-सी अवधि में जियो ट्रू 5G को 2,300 से अधिक शहरों और कस्बों तक पहुंचा दिया गया है। मोबिलिटी और जियो फाइबर के ग्राहकों की संख्या में लगातार वृद्धि हुई है। साथ ही बेहतर कॉन्टेंट और बढ़ती डिजिटल सेवाओं के चलते जियो के व्यवसाय में प्रभावशाली वृद्धि हुई है। स्टोर में आनेवाले और डिजिटल ग्राहकों की संख्या और उनके ऑर्डर में बढ़ोतरी से रिटेल व्यवसाय ने शानदार ग्रोथ दर्ज की है।

    रिटेल बिजनेस की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि हम ग्राहकों के लिए लगातार नए उत्पाद अपने पोर्टफोलियो में जोड़ते जा रहे हैं। हमारी कोशिश है कि दुनिया का बेहतरीन से बेहतरीन सामान हम ग्राहकों को उपलब्ध कराएं और वो भी किफ़ायती दामों पर।

     

    बिजनेस से जुड़ी हर जरूरी खबर, मार्केट अपडेट और पर्सनल फाइनेंस टिप्स के लिए फॉलो करें